वीआर हैडसेट के साथ अल्काटेल आईडल 4 भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खास फीचर

Join Us icon

अल्काटेल की फ्लैगशिप के तहत प्री-एमडब्लयूसी 2016 इवेंट के दौरान स्मार्टफोन आईडल 4 और आईडल 4एस पेश किए जाने के बाद से ही स्मार्टफोन यूजर्स के बीच इन फोन्स के लॉन्चिंग का इंतजार था। कपंनी की ओर से यूजर्स का इंतजार खत्म करते हुए आज आईडल 4 को भारत में उतार दिया गया है। 16,999 की कीमत पर यह फोन आज दोपहर से ही आॅनलाईन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। साइट पर यह फोन डार्क ग्रे, मेटल सिल्वर और गोल्ड कलर के वेरिएंट में उपलब्ध है।

लॉन्चिंग इवेंट के दौरान कंपनी की ओर से अल्काटेल आईडल 4 के साथ वीआर हैडसेट भी पेश किया गया है, जो यूजर्स को शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करेगा। सिर्फ इतना ही नहीं ग्राहकों को लुभाते हुए कंपनी द्वारा फोन के साथ ही जेबीएल के इयरफोन भी दिए जा रहे हैं। फोन के दायीं तरफ लगाई गई बूम ‘की’ अल्काटेल आईडल 4 को खास बनाती है, इस एक बटन के जरिये यूजर कैमरा, गैलरी, वीडियो, गेम्स व अन्य ऐप्पलीकेशन्स ऐक्सेस कर सकते हैं।

alcatel-idol-4-1

बात की जाए अल्काटेल के नए डिवाइस आईडल 4 के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स की तो इसे 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुल एचडी आईपीएस एलटीपीएस डिसप्ले के साथ लॉन्च किया गया है।

इसे एड्रीनो 405 जीपीयू के साथ 1.2 गीगा​हट्र्ज स्पीड आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो आउट-आॅफ-द-बॉक्स पर रन करता है।

आईडल 4 को 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया गया है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड उपलब्ध है जिसके जरिये फोन मैमोरी को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

alcatel-idol-4

फोटोग्राफी के लिहाज से फोन में डुअल एलईडी फ्लैश और टच फोकस जैसे फीचर से लैस 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर दिया गया है। फोन में रियल टाईम फेस ब्यूटीफिकेशन्स जैसे फीचन प्री-इंस्टाल हैं।

कनेक्टिविटी के नाम पर आईडल 4 में डुअल सिम, 4जी एलटीई, 4.2 ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी और 3.5 एमएम का हैडफोन जैक दिया गया है।​ 135 ग्राम के वजन वाले इस फोन में 2610 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 2.0 क्वीक चार्ज सपोर्ट के जरिये इसे तेजी से चार्ज करने में सक्षम है।