
Xiaomi की सब ब्रांड रेडमी और पोको भारतीय बाजार में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती हैं। सामने आई नई BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से लगता है कि कंपनी जल्द ही नए मॉडल्स लाने की तैयारी में हैं। जिन्हें Redmi 17 5G और POCO M8 Plus नाम से भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
91mobiles के अनुसार BIS डेटाबेस में 26021RN18I और 26021PC18I मॉडल नंबर सामने आए हैं। रिपोर्ट्स और HyperOS कोड में मिले रेफरेंस के अनुसार Redmi ब्रांड वाला मॉडल Redmi 17 5G हो सकता है, जबकि POCO वैरियंट को POCO M8 Plus नाम से लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन समान फीचर्स के साथ आ सकते हैं, लेकिन डिजाइन, सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग और कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi के HyperOS कोडबेस में “mist” कोडनेम और “P19” इंटरनल मॉडल नंबर को कुछ आगामी Redmi और POCO डिवाइसेस से जोड़ा जा रहा है। इनमें चीन के लिए Redmi Note 17R, ग्लोबल मार्केट्स के लिए Redmi 17 5G और रीब्रांडेड मॉडल के रूप में POCO M8 Plus शामिल हो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी Redmi 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। यह चिपसेट Snapdragon 6s Gen 3 की तुलना में नया माना जा रहा है जो बेहतर गेमिंग परफॉरमेंस, 4nm प्रोसेसिंग, 144Hz डिस्प्ले सपोर्ट और 200MP कैमरा सपोर्ट जैसी खूबियां दे सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन बजट 5G सेगमेंट में लाया जा सकता है।
Xiaomi कथित तौर पर Redmi 17 के 4G वर्जन पर भी काम कर रही है, जिसका कोडनेम “zephyr” बताया गया है। इस डिवाइस को हाल ही में FCC डेटाबेस पर देखा गया था। लिस्टिंग में सामने आया था कि इसमें 4G कनेक्टिविटी, Bluetooth, dual-band Wi-Fi और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज तक के वैरियंट मिल सकते हैं।
अगर Redmi 17 5G की बात करें तो यह पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 15 5G का सक्सेसर बन सकता है। याद दिला दें कि Redmi 15 5G को भारत में अगस्त 2025 में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसकी बड़ी खूबी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और IP64 रेटिंग रही थी।
संभावना है कि Xiaomi इस बार भी बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले वाला डिवाइस लेकर आ सकता है। अगर Redmi 17 5G की कीमत 15,000 रुपये से 18,000 रुपये के बीच रहती है, तो इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung, Realme और Motorola जैसे ब्रांड्स के कुछ बजट 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है।
फिलहाल कंपनी की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन BIS और FCC जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर आने से लगता है कि Redmi 17 5G और POCO M8 Plus जल्द आ सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।










