
Xiaomi अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। नई लीक रिपोर्ट में कंपनी की आने वाली Redmi 17 सीरीज और उससे जुड़े Poco डिवाइस के बारे में शुरुआती जानकारी सामने आई है। यह लीक न सिर्फ स्पेसिफिकेशंस बल्कि अलग-अलग मार्केट्स में लॉन्च प्लान और रीब्रांडिंग के बारे में बताता है। जिससे लगता है कि कंपनी एक ही डिवाइस को अलग नाम से कई रीजन में ला सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के मुताबिक आगामी Redmi 4G स्मार्टफोन FCC डेटाबेस पर मॉडल नंबर 26012RN62L (FCC ID: 2AFZZRN62L) के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन GSM, WCDMA और 4G नेटवर्क सपोर्ट करेगा और इसमें डुअल सिम की सुविधा दी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Bluetooth BR, EDR और LE स्टैंडर्ड के साथ ड्यूल-बैंड WiFi (2.4GHz और 5GHz) सपोर्ट भी होगा। जो बजट सेगमेंट के हिसाब से सही माना जा सकता है।
आगामी Redmi 17 4G डिवाइस की सबसे खासियत इसके कई मेमोरी वैरियंट भी हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार फोन 4GB + 128GB से लेकर 8GB + 512GB तक के कॉन्फिगरेशन में आ सकता है। हालांकि FCC लिस्टिंग में फोन का नाम साफ नहीं किया गया है, लेकिन पहले सामने आई जानकारी के आधार पर इसे Redmi 17 4G से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा 26012RN62Y मॉडल नंबर भी सामने आया है। जो अलग-अलग मार्केट्स के लिए हो सकता है।
Xiaomi इस आगामी फोन को Poco ब्रांड के तहत भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यही डिवाइस Poco M9 4G नाम से भी आ सकता है, जिसका मॉडल नंबर 26012PC62G बताया जा रहा है। HyperOS कोड में इस डिवाइस का कोडनेम “zephyr” और इंटरनल मॉडल नंबर P19A सामने आया है, जो FCC डिटेल्स से मिलता-जुलता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Redmi 17 4G में Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो बजट यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव दे सकता है। वहीं, “mist” कोडनेम वाले कुछ और डिवाइस भी सामने आए हैं, जिनमें 26021RN18C, 26021RN18I और 26021PC18I जैसे मॉडल नंबर शामिल हैं। इन्हें क्रमशः चीन के लिए Redmi Note 17R, Redmi 17 5G और Poco M8 Plus 5G के रूप में लाया जा सकता है।
Redmi 17 के 5G वर्जन को लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। लॉन्च की बात करें तो 4G मॉडल को यूरोप, तुर्की, इंडोनेशिया, ताइवान और रूस जैसे ग्लोबल मार्केट्स में एंट्री मिल सकती है। जबकि 5G मॉडल को इन मार्केट्स के अलावा भारत और चीन में भी लॉन्च किया जा सकता है।
अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो Redmi 17 सीरीज बजट और एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हालांकि अभी ब्रांड के ऐलान का इंतजार करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












