Amazon Great Republic Day Sale 2025: बेस्ट TWS डील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/Amazon-TWS.jpg

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2025 में हाई-क्वालिटी TWS ईयरबड्स पर भारी छूट दी जा रही है। यदि आप भी अपने लिए कोई अच्छा TWS लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही मौका है। यह सेल उन लोगों के लिए अच्छा है जो किसी अच्छे प्रोडक्ट पर ऑफर आने का इंतजार करते हैं। अमेजन के इस सेल में Sony, Samsung और OnePlus जैसे टॉप ब्रांड्स के TWS शामिल हैं जो न केवल अपने सेलिंग प्राइस से से पर उपलब्ध हैं बल्कि SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स या EMI पर खरीदारी करने वालों को 10% तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

TWS के अलावा स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, हेडफोन्स, स्मार्ट टीवी, साउंडबार्स, होम अप्लायंसेज और ₹30,000 के अंदर के बेस्ट फोन जैसे टॉप डील पर भी हमने विस्तृत कवरेज की है जिसे आप देख सकते हैं।

Sony WF-1000XM5 

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 3.8/5 (3,657 रिव्यू)

Sony WF-1000XM5 TWS ईयरबड्स एडवांस तकनीक के साथ बेहतर नॉइस कैंसलेशन प्रदान करते हैं। इसके साथ ही इसका नया डायनेमिक ड्राइवर X आपको बेहतर म्यूजिक का अहसास कराता है। ये Hi-Res ऑडियो और DSEE Extreme को सपोर्ट करता है, जिससे ऑडियो अनुभव और बेहतर होता है। कॉम्पैक्ट और एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ, ये ईयरबड्स आरामदायक फिट और बाहरी शोर को प्रभावी ढंग से आइसोलेट करने के लिए बनाए गए हैं।

सोनी का यह TWS कुल 36 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आता है जिसमें ईयरबड्स पर 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। वहीं चार्जिंग केस से 16 घंटे तक का बैटरी बैकअप आपको मिल जाता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सिर्फ 3 मिनट की क्विक चार्जिंग में यह 60 मिनट का प्लेबैक देने में सक्षम है। इसमें बोन कंडक्शन सेंसर दिया गया है जो प्रिसाइज वॉयस पिकअप टेक्नोलॉजी से शोरगुल वाले माहौल में भी कॉल्स की स्पष्टता सुनिश्चित करता है। यह TWS मल्टीपाइंट कनेक्शन फीचर से एक साथ दो डिवाइस से आसानी से पेयर हो जाता है। रही बात ओस कम्पैटिबिलिटी की तो इसे आसानी से Android, iOS, Windows और macOS के कनेक्ट किया जा सकता है।

सेलिंग प्राइस : ₹24,900
डील प्राइस: ₹14,498 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी:

Samsung Galaxy in Ear Buds 3 Pro

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 3.9/5 (222​ रिव्यू)

Samsung Galaxy Buds 3 Pro अपने आकर्षक डिजाइन और इनोवेटिव फीचर्स के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है। इसका इन-ईयर ब्लेड डिजाइन LED लाइटिंग के साथ बेहद स्टाइलिश दिखता है और वॉल्यूम और प्लेबैक के लिए आसान कंट्रोल्स देता है। यह ईयरबड 3D ईयर डेटा एनालिसिस और सॉफ्ट रबर टिप्स के साथ डिजाइन किए गए हैं, जो लंबे समय तक पहनने में आरामदायक और सुरक्षित एडजस्टमेंट को सुनिश्चित करते हैं।

यह ईयरबड स्टूडियो-क्वालिटी साउंड देने का दम रखता है। इसमें 24-बिट/96kHz ऑडियो, दो-तरफा स्पीकर और डुअल एम्प्स शामिल हैं जो ऑडियो अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। इसका इंटेलिजेंट नॉइस कैंसिलेशन सिस्टम, Galaxy AI पावर्ड है जो शोर को रियलटाइम कंट्रोल करता है और सूचना या सायरन जैसी जरूरी आवाजों को सुनने में मदद करता है। इसकी बैटरी लाइफ 37 घंटे तक की है जिससे पूरे दिन उपयोग में भी यह अराम से चलता रहता है। कंपनी ने इसे IP57 सर्टिफाइड किया है जिससे यह काफी हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

सेलिंग प्राइस: ₹19,999
डील प्राइस: 12,499 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी:

OnePlus Buds 3

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.3/5 (5,732 रिव्यू)

OnePlus Buds 3 डुअल डायनेमिक ड्राइवर (10.4mm + 6mm) और LHDC 5.0 कोडेक के साथ शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। यह बड हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो प्ले करने का दम रखता है। इसमें रिच बेस, डिटेल्ड ट्रेबल और क्लियर वोकल्स शामिल हैं जो दूसरे टीडब्ल्यूएस के मुकाबले इसे आगे रखते हैं।  इनोवेटिव स्लाइडिंग वॉल्यूम कंट्रोल फीचर आपको ईयरबड्स पर एक साधारण स्लाइड के जरिए ऑडियो को आसानी से एडजस्ट करने देता है।

49dB तक की एडेप्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ यह ईयरबड बाहरी शोर को प्रभावी रूप से कम करता है। डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी फीचर है जिसके माध्यम से आप फोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे उपकरणों के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि सिर्फ 10 मिनट के चार्ज पर 7 घंटे का प्लेबैक और ANC बंद होने पर कुल 44 घंटे की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। यह डिवाइस IP55 रेटिंग के साथ आता है जिससे रोजाना के उपयोग में पसीना और बारिश आदि से सुरक्षित रहता है।

सेलिंग प्राइस: ₹5,499
डील प्राइस: ₹4,499 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी:

realme Buds Air 6

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.0/5 (1,244 रिव्यू)

realme Buds Air 6, 12.4mm डीप बेस ड्राइवर और LHDC 5.0 सपोर्ट के साथ शानदार ऑडियो अनुभव कराने का दम रखता है जो हाई-रेजोल्यूशन साउंड देता है। यह ईयरबड 50dB तक की एक्टिव नॉइस कैंसलेशन प्रदान करता है, जिससे कि आप बिना किसी रुकावट के म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। 55ms की लो लेटेंसी के साथ, ये गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

इसमें आपको 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट है जहां थोड़ा चार्ज में भी यह लंबे समय तक उपयोग के लिए तैयार रहता है। इसमें Bluetooth v5.3 सपोर्ट है जहां जो आपको  स्टेबल और बेस्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

सेलिंग प्राइस: ₹3,299
डील प्राइस: ₹2,799 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी:

OnePlus Nord Buds 3

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.1/5 (2,072 रिव्यू)

OnePlus Nord Buds 3 Pro 12.4mm टाइटेनाइज्ड डायफ्राम ड्राइवर के साथ डीप बेस और क्लियर ट्रेबल प्रदान करके एक बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। यह ईयरबड 49dB तक की एक्टिव नॉइस कैंसलेशन की सुविधा देते हैं, जो बाहरी शोर को कम करके इमर्सिव साउंड सुनने में मदद करता है। BassWave 2.0 एल्गोरिदम बेस को डायनामिक तरीके से बढ़ाता है और स्पष्ट वोकल्स के साथ बैलेंस्ड ऑडियो प्रदान करता है।

प्रत्येक ईयरबड में तीन इन-बिल्ट माइक्रोफोन होते हैं, जो क्रिस्टल-क्लियर कॉल्स सुनिश्चित करते हैं। एडवांस्ड एंटी-विंड और नॉइस-कैंसलिंग एल्गोरिदम बैकग्राउंड नॉइस को प्रभावी ढंग से फिल्टर करते हैं। डुअल कनेक्शन सपोर्ट दो डिवाइस को एक साथ जोड़ने की सुविधा देता है। वहीं इसका Google Fast Pair Android उपयोगकर्ताओं के लिए सेटअप को आसान बनाता है।

इसमें बिना ANC आपको 44 तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं सिर्फ 10 मिनट के क्विक चार्ज में यह ईयरबड 11 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम है। Bluetooth 5.4 तेज ट्रांसमिशन और बेहतर ऑडियो क्वालिटी का भरोसा देता है। वहीं इसका 47ms लो लेटेंसी मोड गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस का भरोसा देता है।

सेलिंग प्राइस: ₹3,299
डील प्राइस: ₹2,799 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर ​फीडबैक:

खूबी:

खामी:

boAt Airdopes 800

Deal price
₹ 1799
₹ 0
Buy on Amazon

अमेजन कस्टमर रेटिंग:: 3.9/5 (2,470 रिव्यू)

boAt Airdopes 800, HiDef LDAC कोडेक के साथ एक प्रीमियम ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। कम कीमत का यह ईयरबड हर डिटेल को कैप्चर करते हुए हाई-रेजोल्यूशन साउंड डिलीवर करते हैं। कंपनी ने इसे 4 AI-ड्रिवन ENx माइक के साथ पेश किया है जो भीड़ में भी बैकग्राउंड नॉइस को फिल्टर करके क्रिस्टल-क्लियर कॉल्स सुनिश्चित करते हैं। boAt Adaptive EQ by Mimi ऑडियो को आपके सुनने की प्रोफाइल के अनुसार पर्सनलाइज करता है, जिससे फिल्में, म्यूजिक और पॉडकास्ट के दौरान बेहतर ऑडियो प्रदान करता है।

ईयरबड 40 घंटे तक का प्लेबैक देता है। ऐसे में लंबे समय तक उपयोग में भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें इन-ईयर डिटेक्शन जैसी सुविधाएं हैं, जो प्लेबैक को ऑटोमेटिक पॉज और रिज्यूम करती हैं। वहीं Bluetooth v5.3 के साथ ड्यूल पेयरिंग है जो बेहतर पेयरिंग का भरोसा देता है। यह बड IPX5 रेटिंग के साथ आता है।

सेलिंग प्राइस: ₹2,299
डील प्राइस: ₹1,799 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

boAt Airdopes 311 Pro

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग:: 3.7/5 (16,165 रिव्यू)

boAt Airdopes 311 Pro के बारे में कहा जा सकता है कि यह परफॉर्मेंस और स्टाइल का परफेक्ट उदाहरण है। 50 घंटे तक के प्लेबैक के साथ यह आपको लंबे सफर या गेमिंग सेशन के दौरान बिना रुके एंटरटेनमेंट की सुविधा देता है। वहीं इसका ENx-पावर्ड ड्यूल माइक्स बैकग्राउंड शोर को कम करके क्लियर कॉल्स सुनिश्चित करता है। 10mm ड्राइवर सिग्नेचर boAt साउंड प्रदान करते हैं, जो डीप बेस और शानदार स्पष्टता के साथ ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

यह टीडब्ल्यूएस ASAP चार्जिंग तकनीक के साथ आता है, जो केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 150 मिनट का प्लेबैक देता है। इसमें BEAST मोड 50ms लो लेटेंसी के साथ स्मूथ और लैग-फ्री गेमिंग का अनुभव मिलता है जो कि इसे परफेक्ट डिवाइस बनाते हैं। कंपनी ने इसे Bluetooth v5.3 और IWP तकनीक से लैस किया है जो आसान कनेक्टिविटी का भरोसा देते हैं।

सेलिंग प्रााइस: ₹1,199
डील प्राइस: ₹899 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी:

Samsung Galaxy Wireless Buds FE 

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 3.9/5 (1,200 रिव्यू)

Samsung Galaxy Buds FE डीप और रिच बेस के साथ एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसमें आपको एडवांस 1-वे स्पीकर से मिलते हैं तो शानदार क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। वहीं इसका एक्टिव नॉइस कैंसलेशन शोर वाले इलाओं में भी आपको लिए शांत महौल क्रियेट करता है जिससे कि आप बिना किसी रुकावट के म्यूजिक का आनंद ले सकें।

आराम और सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किए गए इसका एर्गोनोमिक आकार और एडजस्टेबल ईयर टिप्स पूरे दिन के लिए एक आरामदायक फिटिंग सुनिश्चित करता है।

इसका कंट्रोल भी बहुत अच्छा है। इसमें आप म्यूजिक और कॉल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आपको इसमें बेहतर बैटरी बैकअप मिलता है जो 30 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है।

सेलिंग प्राइस: ₹4,499
डील प्राइस: ₹4,199 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी:

Samsung Galaxy Buds2 Pro

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.4/5 (8,936 रिव्यू)

Samsung Galaxy Buds2 Pro में आपको एडवांस AI फीचर्स के साथ बेस्ट ऑडियो क्वालिटी का भरोसा मिलता है। इसमें आप एआई के बेस्ड लाइव ट्रांसलेशन और इंटरप्रिटेशन जैसी सेवाएं बेहतर मिलती हैं। वहीं इसका 24-बिट Hi-Fi ऑडियो, Samsung Seamless Codec द्वारा है। ऐसे में जब आप इसे Galaxy डिवाइस के साथ पेयर करते हैं तो आपको स्टूडियो-ग्रेड साउंड देता है।

तीन हाई-SNR माइक्रोफोन से लैस इंटेलिजेंट ANC बाहरी शोर को प्रभावी ढंग से कम करता है और “वॉयस डिटेक्ट” फीचर के साथ पर्सनल कॉल को क्रिस्टल क्लियर बनाता है। इसमें आपको 360 ऑडियो फीचर के साथ डॉल्बी एटमॉस और हेड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं जो बेहद ही शानदार हैं।

यह ईयरबड्स ANC चालू होने पर 5 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 18 घंटे तक का प्लेबैक देता है।  Bluetooth v5.3 और IPX7 रेटिंग के साथ यह डिवाइस रोजमर्रा के उपयोग के लिए शानदार है।

सेलिंग प्राइस: ₹8,999
डील प्राइस: ₹6,999 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी:

Sennheiser Accentum 

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 3.9/5 (135 रिव्यू)

Sennheiser Accentum ट्रू वायरलेस ईयरबड आपको कम्फर्ट के साथ बेस्ट साउंड क्वालिटी का भरोसा देता है। नरम सिलिकॉन टिप्स और एर्गोनोमिक फिट डिजाइन के साथ यह ईयरबड पूरे दिन पहनने में भी भारी नहीं लगता है। इसमें आपको TrueResponse तकनीक से लैस हैं। वहीं यह Smart Control ऐप से कंट्रोल होता है जिसमें आप साउंड प्रोफाइल को अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।

इसका हाइब्रिड ANC तकनीक शोर को प्रभावी ढंग से रोक कर आपको क्लियर साउंड देता है। वहीं इसमें ट्रांसपेरेंट मोड है जो आपको अपने आसपास के माहौल से अवगत रखता है जिससे कि आप कोई भी जरूरी सूचना मिस न कर दें। यह ईयरबड 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है (8 घंटे ईयरबड्स में और 20 घंटे केस से)। कंपनी ने इसे Bluetooth 5.3 के साथ पेश किया है वहीं। इसमें टच कंट्रोल म्यूजिक और कॉल को मैनेज करने जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹12,990
डील प्राइस: ₹8,489 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक:

खूबी:

खामी: