Amazon Prime Day 2025: देखें किस स्मार्टफोन पर मिल रही है सबसे बेस्ट डील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Best-deals-on-smartphones.jpg

अमेजन प्राइम डे 2025 शुरू हो चुका है, जिसमें प्राइम मेंबर्स के लिए शानदार स्मार्टफोन डील्स उपलब्ध हैं। यह सेल 12 जुलाई से 14 जुलाई यानी आज तक है। इसमें सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 5G, ऐप्पल iPhone 15 जैसे प्रीमियम फोन्स से लेकर गैलेक्सी A55 5G, रेडमी A4, और iQOO Z10 जैसे बजट और मिड-रेंज फोन्स पर आपको शानदार डील मिलेगी। भारी छूट, एक्सचेंज ऑफर, और बैंक डील्स के साथ यह फोन अपग्रेड करने का बेहतरीन मौका है। आइए जानते हैं इस सेल में किसी फोन पर कितनी अच्छी डील मिल रही हैः

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G

Deal price
₹ 74,999
₹ 0
Buy on Amazon

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.3/5 (1,183 रिव्यू)

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा 5G अमेजन प्राइम डे 2025 की सबसे आकर्षक डील्स में से एक है। यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है, जो तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें 200MP प्रोविज़ुअल इंजन कैमरा है, जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी देता है। 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले, बिल्ट-इन S पेन और 5,000mAh की बैटरी इसे खास बनाती है। गैलेक्सी AI फीचर्स, जैसे- लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट और सर्कल टू सर्च यूजर अनुभव को बेहतर बनाते हैं। टाइटेनियम बिल्ड और मजबूत डिजाइन इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है।

सेलिंग प्राइस: ₹1,34,999
डील प्राइस: ₹74,999 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

iPhone 15

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.5/5 (4,289 रिव्यू)

ऐप्पल iPhone 15 (128 GB) प्राइम डे 2025 में शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है। इसमें डायनामिक आइलैंड फीचर है, जो रीयल-टाइम अपडेट्स देता है। 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले पिछले मॉडल से दोगुना ब्राइट है, जो शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें 48MP मेन कैमरा और 2x टेलीफोटो लेंस है, जो बेहतरीन फोटो और नेक्स्ट-जेन पोर्ट्रेट कैप्चर करता है। A16 बायोनिक चिप तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी दक्षता सुनिश्चित करता है। इसका रिफाइंड डिजाइन और मजबूत बिल्ड इसे प्रीमियम फील देता है।

सेलिंग प्राइस: ₹71,999
डील प्राइस: ₹56,600 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

iQOO Neo 10R 5G

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.4/5 (1,807 रिव्यू)

iQOO Neo 10R 5G गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए बनाया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट है, जो फ्लैगशिप-लेवल स्पीड देता है। LPDDR5X रैम, UFS 4.1 स्टोरेज और 1.7 मिलियन+ AnTuTu स्कोर इसे बेहद पावरफुल बनाता है। फोन में 6,400mAh की बड़ी बैटरी है, जो भारत के सबसे पतले बैटरी फोन में है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और 5 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी देता है। गेमिंग के लिए 90FPS स्थिरता, 6043mm² वैपर चैंबर, और 2,000Hz टच सैंपलिंग है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (144Hz, 4,500 निट्स), 50MP Sony IMX882 कैमरा और Funtouch OS 15 (एंड्रॉयड 15) इसे फ्यूचर-रेडी बनाते हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹31,999
डील प्राइस: ₹23,499 (बैंक और कूपन छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

OnePlus 13R

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.3/5 (1,907 रिव्यू)

वनप्लस 13R क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट के साथ फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस देता है। यह गेमर्स के लिए है, जिसमें 120fps HDR गेमिंग, लो लेटेंसी और GPU ऑप्टिमाइजेशन है। 6,000mAh की बैटरी स्मार्ट पावर मैनेजमेंट के साथ पूरे दिन चलती है। वहीं 50MP Sony LYT-700 ट्रिपल कैमरा सेटअप DSLR जैसी फोटो देता है। ऑक्सीजनOS 15 AI टूल्स जैसे स्मार्ट सर्च और क्रिएटिविटी फीचर्स लाता है। 1.5K ProXDR डिस्प्ले ब्राइट और आंखों के लिए आरामदायक है।

कस्टमर फीडबैक

सेलिंग प्राइस: ₹44,999
डील प्राइस: ₹39,998 (बैंक छूट के साथ)

खूबियां

कमियां

Samsung Galaxy A55 5G

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.2/5 (1,352 रिव्यू)

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G प्रीमियम डिजाइन और मजबूत फीचर्स लाता है। इसका 6.6-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले (120Hz) स्मूथ और कलर विज़ुअल्स प्रदान करता है। फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर है, जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। वहीं वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भारी इस्तेमाल में परफॉर्मेंस बनाए रखता है। इसमें 50MP OIS कैमरा, सुपर HDR वीडियो और नाइटोग्राफी फीचर है, जो कम रोशनी में बेहतर फोटो देता है। IP67 रेटिंग, गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ और 5,000mAh बैटरी (25W फास्ट चार्जिंग) इसे टिकाऊ बनाता है। 4 साल के OS अपडेट और सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी इसे भरोसेमंद बनाते हैं।

सेलिंग प्राइस: ₹42,999
डील प्राइस: ₹24,999 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

iQOO Z10 5G

Deal price

अमेज कस्टमर रेटिंग: 4.3/5 (1,283 रिव्यू)

iQOO Z10 5G में 7,300mAh की बड़ी बैटरी है, जो 7.89mm स्लिम बॉडी में है। यह 90W फ्लैशचार्ज सपोर्ट करता है। फोन में 6.78-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 5,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर (820K+ AnTuTu स्कोर) मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए शानदार है। वहीं 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो और AI टूल्स जैसे फोटो एन्हांस और सर्कल टू सर्च देता है। Funtouch OS 15 (एंड्रॉयड 15) स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।

सेलिंग प्राइस: ₹25,999
डील प्राइस: ₹19,999 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

realme NARZO 80 Pro 5G

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.3/5 (570 रिव्यू)

रियलमी नार्जो 80 प्रो 5G गेमर्स और परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए है। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7,400 चिपसेट (750K+ AnTuTu स्कोर) है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग देता है। वहीं 6,000mAh टाइटन बैटरी और 80W अल्ट्रा चार्ज के साथ जल्दी चार्ज होती है। फोन में 6.7-इंच FHD OLED कर्व्ड डिस्प्ले (120Hz, 4,500 निट्स) है, जिससे धूप में भी साफ दिखता है। IP69 रेटिंग इसे पानी, धूल और गर्मी से सुरक्षित रखता है। 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा अच्छी फोटो देता है।

सेलिंग प्राइस: ₹23,999
डील प्राइस: ₹17,499 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

OnePlus Nord CE4 Lite 5G

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 4.1/5 (7,512 रिव्यू)

वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट 5G बजट में शानदार फीचर्स देता है। इसमें 5,500mAh बैटरी और 80W SUPERVOOC चार्जिंग है, जो 20 मिनट में फुल चार्ज देता है। यह रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फोन में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले (2,100 निट्स) और डुअल स्टीरियो स्पीकर (300% लाउडर) है, जो शानदार ऑडियो-विज़ुअल अनुभव देते हैं। 50MP Sony LYT-600 कैमरा और AI स्मार्ट कटआउट फीचर फोटोग्राफी को बेहतर बनाते हैं। ऑक्सीजनOS 14 स्मूथ और लंबे समय तक सपोर्ट देता है।

सेलिंग प्राइस: ₹20,999
डील प्राइस: ₹15,999 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

Redmi A4 5G

Deal price

अमेजन कस्टमर रेटिंग: 3.9/5 (4,393 रिव्यू)

रेडमी A4 5G बजट में 5G फोन चाहने वालों के लिए है। इसमें स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB रैम (वर्चुअल रैम सहित) और 64GB स्टोरेज (1TB तक बढ़ाने योग्य) है। फोन में 6.88-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले है, जो सेगमेंट का सबसे बड़ा है और स्मूथ विजुअल्स और TÜV-सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन देता है। वहीं इस फोन में आपको 50MP डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा अच्छी फोटो देता है। फोन में 5,160mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग और 33W चार्जर शामिल है।

सेलिंग प्राइस: ₹10,999
डील प्राइस: ₹7,999 (बैंक छूट के साथ)

कस्टमर फीडबैक

खूबियां

कमियां

Lava Storm Play 5G

Deal price

लावा स्टॉर्म प्ले 5G बजट 5G सेगमेंट में शानदार फीचर्स देता है। मीडियाटेक डायमेंसिटी 7060 प्रोसेसर (500K+ AnTuTu स्कोर) तेज परफॉर्मेंस देता है। वहीं 6GB LPDDR5 रैम (12GB तक वर्चुअल) और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज स्मूथ मल्टीटास्किंग देता है। फोन में 50MP Sony IMX752 AI कैमरा, 6.75-इंच 120Hz HD+ डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी (18W चार्जिंग) है। इसके अलावा, IP64 प्रोटेक्शन, क्लीन एंड्रॉयड 15 और बिना ब्लोटवेयर/एड्स का अनुभव इसे वैल्यू-ड्रिवन बनाता है।

सेलिंग प्राइस: ₹13,499
डील प्राइस: ₹8,999 (बैंक छूट के साथ)