किन स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android 17 का अपडेट? यहां देखें पूरी लिस्ट और फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/Android-17.jpg

आपके फोन को एंड्रॉयड (Android 17) का नया अपडेट मिलेगा या नहीं, हर साल की तरह इस बार भी सबसे बड़ा सवाल यही है। Google, Samsung, OnePlus, Xiaomi, Vivo, iQOO, Nothing, Motorola और Realme जैसी कंपनियां पहले ही अपने नए अपडेट प्लान्स पर काम शुरू कर चुकी हैं। कई ब्रांड्स ने Android 17 बीटा टेस्टिंग भी शुरू कर दी है, जबकि कुछ कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोन्स के लिए डेवलपर प्रीव्यू रोलआउट कर रही हैं। अगर आपका फोन 2023 या उसके बाद लॉन्च हुआ है, तो काफी ज्यादा संभावना है कि उसे Android 17 अपडेट मिल जाएगा।

Google Pixel स्मार्टफोन

Google Pixel यूजर्स हमेशा की तरह सबसे पहले Android 17 अपडेट पाने वाले हैं। Pixel 6 सीरीज से लेकर नए Pixel 10 सीरीज तक लगभग सभी मॉडल्स इस अपडेट के लिए तैयार माने जा रहे हैं। खास बात यह है कि Google ने अपनी अपडेट पॉलिसी को बढ़ाते हुए Pixel 6 और Pixel 7 सीरीज को अतिरिक्त अपडेट सपोर्ट दिया है। हालांकि Pixel 6, Pixel 6 Pro और Pixel 6a के लिए Android 17 आखिरी बड़ा अपडेट हो सकता है। Android 17 पाने वाले Pixel डिवाइसेज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL, Pixel 10 Pro Fold, Pixel 10a, Pixel 9 सीरीज, Pixel 8 सीरीज, Pixel 7 सीरीज, Pixel Fold और Pixel Tablet शामिल हैं।

पिक्सल फोनः

Samsung स्मार्टफोन

Samsung भी Android 17 को लेकर काफी आक्रामक नजर आ रही है। कंपनी One UI 9 के साथ Android 17 रोलआउट करेगी और इसकी बीटा टेस्टिंग Galaxy S26 सीरीज पर शुरू भी हो चुकी है। Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S25 सीरीज, Galaxy S24 सीरीज और Galaxy S23 सीरीज को Android 17 मिलने की पूरी संभावना है। Galaxy Z Fold और Flip सीरीज भी इस अपडेट का हिस्सा होंगी, जिनमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 जैसे मॉडल शामिल हैं।

गैलेक्सी एस सीरीजः

गैलेक्सी जेड फोल्डेबल्सः

गैलेक्सी ए सीरीजः

गैलेक्सी एम सीरीजः

गैलेक्सी एफ सीरीजः

गैलेक्सी टेब सीरीजः

गैलेक्सी एक्सकवर सीरीजः 

Motorola स्मार्टफोन

Motorola ने पिछले कुछ वर्षों में अपडेट देने में थोड़ी धीमी स्पीड दिखाई थी, लेकिन इस बार कंपनी ने जल्दी Android 17 बीटा प्रोग्राम शुरू कर दिया है। Motorola Razr 70 Ultra, Razr 60 Ultra और Razr 50 Ultra जैसे फोल्डेबल स्मार्टफोन्स Android 17 पाने वाले पहले Motorola डिवाइसेज में शामिल हो सकते हैं। Edge सीरीज में Motorola Edge 70 Pro, Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion और Edge 50 Ultra जैसे मॉडल्स को भी अपडेट मिलने की उम्मीद है। Moto G सीरीज के कई नए मॉडल्स भी Android 17 लिस्ट में शामिल हैं।

फ्लैगशिप और सिग्नेचर सीरीजः

ऐज सीरीजः

मोटो जी सीरीजः

Nothing और CMF स्मार्टफोन

Nothing और CMF ब्रांड्स भी Android 17 पर आधारित Nothing OS 5.0 तैयार कर रहे हैं। Nothing Phone (3), Nothing Phone (3a), Nothing Phone (4a) Pro और Nothing Phone (2a) को यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं CMF Phone 2 Pro और CMF Phone 1 भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। कंपनी आमतौर पर 3 से 4 साल तक बड़े Android अपडेट देने का वादा करती है।

नथिंग फोनः

सीएमएफ बाय नथिंगः

OnePlus स्मार्टफोन

OnePlus यूजर्स के लिए भी अच्छी खबर है। कंपनी OxygenOS 17 के जरिए Android 17 रोलआउट करेगी। OnePlus 15, OnePlus 13, OnePlus 13R, OnePlus 12 और OnePlus 11 जैसे फ्लैगशिप फोन्स को नया अपडेट मिलेगा। Nord सीरीज में Nord 6, Nord CE 6, Nord 5 और Nord 4 को भी Android 17 मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, OnePlus Open और OnePlus Pad सीरीज भी अपडेटेड डिवाइसेज की सूची में शामिल हैं।

OnePlus 15

फ्लैगशिप सीरीज

नॉर्ड सीरीजः

वनप्लस फोल्डेबल फोनः

वनप्लस टेबलैट्सः

Oppo स्मार्टफोन

Oppo की बात करें, तो कंपनी ColorOS 17 के साथ Android 17 लॉन्च करेगी। Oppo Find X9 Pro पर Android 17 बीटा पहले ही शुरू हो चुका है। Find X9 Ultra, Find X8 Ultra, Find N सीरीज फोल्डेबल्स और Reno 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स इस अपडेट के लिए योग्य माने जा रहे हैं। Oppo Reno 14 और Reno 13 सीरीज भी Android 17 प्राप्त कर सकती है। Oppo K सीरीज और Oppo Pad टैबलेट्स के कई मॉडल्स को भी अपडेट मिलने की उम्मीद है।

फाइंड एक्स सीरीज: 

फाइंड एन फोल्डेबल फोनः

रेनो सीरीजः

ओप्पो के सीरीजः

ओप्पो टैबलेट्सः

Realme स्मार्टफोन

Realme भी अपने Realme UI 8 के जरिए Android 17 अपडेट देने की तैयारी में है। कंपनी के फ्लैगशिप GT सीरीज मॉडल्स, जैसे- Realme GT 8 Pro, GT 7 Pro और GT 7T इस अपडेट को सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा, Realme 16 सीरीज, Realme 15 सीरीज, Realme P सीरीज और Narzo सीरीज के कई स्मार्टफोन्स Android 17 लिस्ट में शामिल हैं। खास तौर पर Realme P3 Ultra और Realme P3 Pro जैसे नए मॉडल्स को लेकर यूजर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जीटी सीरीजः

रियलमी नंबर सीरीजः 

रियलमी पी सीरीजः

रियलमी नारजो सीरीजः

Vivo और iQOO स्मार्टफोन

Vivo और iQOO भी Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम कर रहे हैं। Vivo X300 Pro और iQOO 15 पर Android 17 डेवलपर प्रीव्यू पहले ही शुरू हो चुका है। Vivo X300 Ultra, Vivo X200 Pro, Vivo X Fold 5, Vivo V70 सीरीज और Vivo T4 सीरीज के कई मॉडल्स को Android 17 मिलने की उम्मीद है। वहीं iQOO 15 Ultra, iQOO 13, iQOO Neo 10 और iQOO Z10 सीरीज भी अपडेटेड डिवाइसेज की सूची में शामिल हैं।

वीवो एक्स सीरीजः

वीवो एक्स फोल्ड सीरीजः 

वीवो वी सीरीजः

वीवो टी सीरीजः 

वीवो वाई सीरीजः 

आईकू फ्लैगशिप फोनः

आईकू नियो सीरीजः 

आईकू जेड सीरीजः 

Xiaomi, Redmi और Poco स्मार्टफोन

Xiaomi, Redmi और Poco यूजर्स के लिए Android 17 HyperOS 4 के रूप में आएगा। Xiaomi 17 सीरीज सबसे पहले इस अपडेट को प्राप्त करेगी। Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi Mix Fold 4, Xiaomi Pad 7 सीरीज और Xiaomi Civi 5 Pro जैसे प्रीमियम डिवाइसेज को Android 17 मिलने की पूरी संभावना है। Redmi Note 15 Pro+, Redmi K80 Pro, Redmi Turbo 5 और Redmi Pad सीरीज के नए मॉडल्स भी अपडेट सपोर्ट करेंगे। Poco F7 Ultra, Poco X7 Pro, Poco M8 Pro और Poco Pad X1 जैसे डिवाइसेज भी Android 17 लिस्ट का हिस्सा हो सकते हैं।

शाओमी स्मार्टफोनः 

रेडमी स्मार्टफोनः

पोको स्मार्टफोनः

अगर आपका स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल है, तो आने वाले महीनों में आपको Android 17 बीटा या स्टेबल अपडेट मिलने की संभावना काफी ज्यादा है। हालांकि कंपनी के अनुसार रोलआउट टाइमलाइन अलग-अलग देशों और डिवाइसेज के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए अपने फोन की सेटिंग्स में Software Update सेक्शन को समय-समय पर चेक करते रहना जरूरी होगा।

कब मिलेगा एंड्रॉयड 17 का अपडेट?

Android 17 अब धीरे-धीरे दुनियाभर के स्मार्टफोन्स में पहुंचने की तैयारी कर रहा है। गूगल ने अपने नए अपडेट में कई स्मार्ट फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और Gemini AI इंटीग्रेशन पर फोकस किया है। हालांकि सभी ब्रांड्स अपने-अपने कस्टम यूजर इंटरफेस के साथ यह अपडेट जारी करेंगे, इसलिए हर कंपनी का रोलआउट टाइम अलग होगा। सबसे पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को अपडेट मिलेगा, जबकि मिड-रेंज और बजट डिवाइसेज को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं कि किस ब्रांड के फोन में Android 17 कब तक आने की उम्मीद है।

ब्रांड Android 17 स्किन संभावित रोलआउट
Google Pixel Stock Android 17 जून 2026
Samsung One UI 9 जुलाई 2026
OnePlus OxygenOS 17 Q3 2026
Motorola Hello UI Q3 2026
Nothing Nothing OS 4 Q3 2026
CMF by Nothing Nothing OS 4 Q4 2026
Xiaomi HyperOS 4.0 Q3-Q4 2026
Redmi HyperOS 4.0 Q3-Q4 2026
POCO HyperOS 4.0 Q3-Q4 2026
Realme Realme UI 6 Q3-Q4 2026
Oppo ColorOS 17 Q3 2026
Vivo OriginOS 6 Q3 2026
iQOO OriginOS 6 Q3 2026

नोटः यह टाइमलाइन कंपनियों के पिछले अपडेट पैटर्न और मौजूदा बीटा टेस्टिंग के आधार पर तैयार की गई है। अलग-अलग देशों और मॉडल्स के अनुसार रिलीज डेट बदल सकती है।

Android 17 में क्या नया मिलेगा?

Android 17 इस बार कोई बड़ा डिजाइन ओवरहॉल नहीं ला रहा, लेकिन इसमें कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा आसान और एडवांस बना देंगे। गूगल ने इस अपडेट में AI फीचर्स, बेहतर मल्टीटास्किंग और प्राइवेसी टूल्स पर खास ध्यान दिया है।

मल्टीटास्किंग बबल्स: Android 17 का नया Multitasking Bubbles फीचर यूजर्स को किसी भी ऐप को फ्लोटिंग विंडो में ओपन करने की सुविधा देगा यानी आप एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल कर पाएंगे, ठीक वैसे जैसे कंप्यूटर में अलग-अलग विंडो चलती हैं। फोल्डेबल और बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसेज में इसके लिए एक खास Bubble Bar भी मिलेगा, जिससे सभी एक्टिव ऐप्स को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।

नेटिव ऐप लॉक: Google ने Android 15 में Private Space फीचर पेश किया था, लेकिन अब Android 17 में Native App Lock सपोर्ट मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स किसी भी ऐप को पासवर्ड, PIN या फिंगरप्रिंट से लॉक कर सकेंगे। इससे बैंकिंग, सोशल मीडिया और पर्सनल ऐप्स की सिक्योरिटी और मजबूत होगी।

डेस्कटॉप मोड: Android 17 में पहली बार एक Proper Desktop Mode मिलने जा रहा है। यह काफी हद तक Samsung DeX जैसा अनुभव देगा। फोन को बड़ी स्क्रीन से कनेक्ट करने पर यूजर्स को डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस मिलेगा, जिसमें टास्कबार, मल्टी विंडो, Window Snapping और Drag-and-Drop जैसे फीचर्स शामिल होंगे। इससे स्मार्टफोन को मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा।

स्क्रीन रिएक्शंस: Google ने Android Show I/O Edition 2026 में Screen Reactions फीचर पेश किया था। इसके जरिए यूजर्स स्क्रीन पर किसी भी कंटेंट के ऊपर अपने रिएक्शन जोड़ सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप या ग्रीन स्क्रीन की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर वीडियो रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएशन को ज्यादा मजेदार बना सकता है।

न्यू स्क्रीन रिकॉर्डिंग मेन्यू: Android 17 में Screen Recording मेन्यू को भी पूरी तरह नया डिजाइन दिया गया है। अब यह एक छोटे Pill-Style इंटरफेस में दिखाई देगा, जिससे इसे जल्दी एक्सेस किया जा सकेगा। साथ ही इसमें Annotation Tool भी मिलेगा, जिससे स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान किसी हिस्से को Highlight या Draw करके समझाना आसान होगा।

जेमिनी इंटेलिजेंस: Android 17 का सबसे बड़ा आकर्षण Gemini Intelligence फीचर हो सकता है। Google अब Gemini AI को सिस्टम लेवल पर ज्यादा गहराई से इंटीग्रेट कर रहा है। इससे यूजर्स टेक्स्ट, इमेज और वॉयस ट्रांसक्रिप्शन को बेहतर तरीके से प्रोसेस कर पाएंगे। Gemini AI ऐप्स के अंदर भी स्मार्ट सजेशंस और ऑटोमेशन में मदद करेगा, जिससे कई काम पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएंगे।