
Apple जल्द ही नया iPhone लॉन्च करने की तैयारी की तैयारी में है। एप्पल के नेक्स्ट जेनेरेशन iPhone 13 अगले महीने लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले iPhone 13 के बारे में रूमर्स और लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। डिजाइन से लेकर स्पेक्स की बात करें तो नए आईफोन में काफी मामलू चेंज कर सकते हैं। नए iPhone के बारे में कहा जा रहा है कि इनमें छोटी नॉच दी जा सकती हैं, जिसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जा सकता है। यहां हम आपको आईफोन 13 सीरीज के लॉन्च से पहले इनकी खूबियों के बारे में बता रहे हैं।
iPhone 13 सीरीज सितंबर में होंगे लॉन्च
चार डिवाइस होंगे लॉन्च : iPhone 13 series के बारे में कहा जा रहा है कि चार वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। आईफोन 13 सीरीज के चार फोन – iPhone 13 Mini, iPhone 13, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max लॉन्च किए जा सकते हैं। इन फ़ोन की डिस्प्ले की बात करें तो मिनी में 5.4-इंच, iPhone 13 और Pro 6.1-इंच और मैक्स में 6.7-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।
डिस्प्ले : नए iPhone 13 series के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें छोटी नॉच दी जा सकती है। iPhone 13 Mini में 5.4 इंच का 60Hz की डिस्प्ले, iPhone 13 में 60Hz की 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही iPhone 13 Pro में भी 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा जिसका रिफ़्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही प्रो मैक्स में 6.7 इंच का 120Hz दिया जा सकता है। नए आईफोन में कंपनी IR बेस्ड फेसियल रिकॉग्नाइजेशन बेस्ड Face ID दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 10S स्मार्टफ़ोन नए अवतार में होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां
नया चिपसेट : जैसा की हमने iPhone 12 सीरीज में देखा था, Apple अपने नेक्स्ट जेनेरेशन iPhone में नए चिपसेट दिया जा सकता है। iPhone 13 Series के बारे में कहा जा रहा है कि इनमें A15 Bionic चिपसेट दिया जा सकता है। इस चिपसेट के बारे में कहा जा रहा है कि इनकी सीपीयू और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस Apple A14 Bionic चिपसेट से बेहतर होगी।
बेहतर कैमरा : iPhone series में हमेशा की तरह शानदार कैमरा मिलता है। iPhone 13 सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कैमरा iPhone 12 सीरीज से काफी बेहतर होगा। इसमें नया अल्ट्रा वाइड सेंसर, अपर्चर f/1.8 लेंस और Pro मॉडल में इमेज स्टेबलाइजेशन जैसा फ़ीचर दिया जा सकता है।
दमदार बैटरी : लीक रिपोर्ट की माने तो iPhone 13 सीरीज में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। iPhone 13 Mini में सबसे कम 2,406mAh की बैटरी दी जाएगी। इससे पहले कंपनी ने iPhone 12 mini में 2,227mAh की बैटरी दी गई थी। इसी तरह से iPhone 13 और iPhone 13 Pro में 3,095mAh की बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी ने iPhone 12 और Pro में 2,815mAh की बैटरी दी गई थी। इसके साथ ही iPhone 13 Pro Max में कंपनी 4,352mAh बैटरी दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी ने iPhone 12 Pro Max में 3,687mAh की बैटरी दी गई थी। यह भी पढ़ें : Mi Smarter Living 2022 : Xiaomi का मेगा लॉन्च इवेंट, लैपटॉप से लेकर फिटनेस बेंड तक कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च





















