
Apple को लेकर खबर है कि वह अपना अफोर्डेबल iPhone SE 2022 को मार्च महीने में लॉन्च कर सकता है। कुछ लीक रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावे किए जा रहे हैं कि iPhone SE 2022 स्मार्टफोन 8 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ऐप्पल के इस फोन iPhone SE (2022) कहा जाएगा या फिर iPhone SE 3 के नाम से मार्केट में उतारा जाएगा। अपकमिंग अफोर्डेबल आईफोन के लॉन्च से कुछ दिनों पहले Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने iPhone SE 2022 के बारे में कुछ डिटेल जैसे डिजाइन, चिपसेट और कलर वेरिएंट्स को लेकर जानकारी शेयर की है।
Ming-Chi Kuo के मुताबिक, अपकमिंग iPhone SE (2022) के डिजाइन की बात करें तो यह iPhone SE (2020) जैसा ही होगा। इसके साथ ही iPhone SE (2022) को कंपनी कई सारे कलर वेरिएंट्स और स्टोरेज कैपेसिटी जैसे 64GB, 128GB, और 256GB के साथ लॉन्च करेगा।
Some predictions for the coming new iPhone SE:
1. Mass production in Mar’22.
2. Estimated shipments of 25-30 mn units in 2022.
3. Storage: 64/128/256GB.
4. A15 & 5G support (mmW & Sub-6 GHz).
5. Casing: white, black, and red.
6. Similar form factor design to current SE.— 郭明錤 (Ming-Chi Kuo) (@mingchikuo) March 4, 2022
मिलेगी 5G की ताकत
iPhone SE (2022) के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसे व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर के ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। iPhone SE (2022) स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन Apple A15 Bionic चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही एप्पल का यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी (mmWave और sub-6GHz) के साथ पेश किया जा सकता है। मिंग-ची कू ने यह भी बताया कि iPhone SE (2022) का मास प्रोडक्शन इसी महीने शुरू हो सकता है। अटकले हैं कि कंपनी 2022 में iPhone SE (2022) के 25 से 30 मिलियन यूनिट शिप कर सकती है।
iPhone SE (2022) फीचर्स
iPhone SE (2022) की तुलना पिछले साल के वेरिएंट्स से करे तो इसमें सबसे बड़ा इंप्रूवमेंट 5G कनेकिटिविटी का है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि iPhone SE 3 में 4.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फ्रंट में फिजिकल होम बटन भी दिया जाएगा जिसमें Touch ID दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Realme के सस्ते स्मार्टफोन में मिलेगा महंगे OnePlus वाला शानदार फीचर, लाखों यूजर्स हैं इसके दीवाने
Apple 8 मार्च को अपने इवेंट के दौरान कई दूसरे प्रोडक्ट को भी लॉन्च कर सकता है। iPad Air 5 के बारे में बताया जा रहा है कि ऐप्पल का यह टैब कई सारे नए फीचर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐप्पल का यह टैबलेट Apple A15 चिपसेट, 5G सपोर्ट, 12-मेगापिक्सल FaceTime कैमरा, सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। दूसरे प्रोडक्ट जो लॉन्च किए जा सकते हैं उनमें M2 चिप-वाला MacBook Air, M1 Pro/Max चिप के साथ 23-इंच Mac HDR डिस्प्ले और M1 Pro/Max चिप के साथ Mac Mini लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : वीवो जल्द लॉन्च करेगा दमदार Vivo X Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन, Samsung और Xiaomi को मिलेगी कड़ी टक्कर



















