
आपने सैमसंग, शाओमी और दूसरी मोबाइल कंपनियों के फोन में आग लगने या फटने की खबरें सुनी या देखी होंगी। लेकिन, टेक जगत में एक ऐसी कंपनी है, जिसके प्रोडक्ट में आग लगने या फटने की खबर काफी कम आती है। हम बात कर रहे हैं Apple की। दरअसल, एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार Apple MacBook Pro लैपटॉप की बैटरी में अचनाक आग लग गई और लैपटॉप का यूजर इस घटना में बाल-बाल बच गया। आपको याद दिला दें कि यह साल 2015 का मॉडल है, जिसमें पहले भी आग लगने की घटना सामने आई थी और बाद में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने विमानों में एपल मैकबुक प्रो लैपटॉप ले जाने पर बैन लगा दिया था।
Reddit यूजर u/Squeezieful ने घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि इस घटना में यूजर को केवल मामूली चोटों का सामना करना पड़ा, हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि इस घटना में यूजर को और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था। यूजर के मुताबिक, मैकबुक प्रो को बेड के नीचे स्लीप मोड में रखा गया था और चार्जिंग पर भी नहीं था। लेकिन फिर भी लैपटॉप की बैटरी में अचानक आग लग गई और धुएं से यूजर की नींद खुल गई।
लेटेस्ट वीडियो
आपको याद दिला दें कि 2015 में वापस, Apple ने अपने 15 इंच मैकबुक प्रो लैपटॉप के लिए एक बड़ा रिकॉल जारी किया था जो सितंबर 2015 और फरवरी 2016 के बीच बेचे गए थे। इन लैपटॉप्स में लगी बैटरी में ओवरहीटिंग की समस्या है, जिससे खतरा पैदा हो सकता है इसलिए इन्हें फ्लाइट में ले जाने का बैन लगा था। बता दें कि इससे पहले भी आईफोन्स, आईपैड में आग लगने की घटना के बारे में सुन चुके हैं। लेकिन मैकबुक में आग लगने की घटना कम ही सामने आती है।



















