एप्पल मोबाइल 5G (iPhones) इंडिया प्राइस, फीचर और स्पेसिफिकेशन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Apple-iPhone.jpg

यदि आप एप्पल मोबाइल 5जी (iPhones) खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमत को लेकर भी अपडेट रहना बहुत जरूरी है। Apple हर साल नए मॉडल्स जारी करता है, जो अलग-अलग बजट और जरूरतों के हिसाब से होता है। एप्पल आईफोन की कीमत मॉडल और फीचर्स पर निर्भर करती है, लेकिन Apple हमेशा अच्छी कीमत पर बेहतरीन क्वालिटी देता है। Apple के 5G फोन खासतौर पर तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी और फ्यूचर टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए बनाए जाते हैं। यदि आप एप्पल आईफोन खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो इसमें इसकी एक लिस्ट तैयार है। आप इस लिस्ट में Apple Mobile Phones की कीमत, फीचर, स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान सकते हैंः

Apple Mobile Phones (आईफोन) प्राइस लिस्ट (2025)

आईफोन  कीमत
iPhone 17 82,900 रुपये
iPhone Air 1,19,900 रुपये
iPhone 17 Pro 1,34,900 रुपये
iPhone 17 Pro Max 1,49,900 रुपये
Apple iPhone 16E 51,499 रुपये
Apple iPhone 16 Pro Max
रुपये
Apple iPhone 16 Pro 1,17,900 रुपये
Apple iPhone 16 Plus 84,900 रुपये
Apple iPhone 16 69,999 रुपये
Apple iPhone 15 Pro Max 99,499 रुपये
Apple iPhone 15 Pro 90,999 रुपये
Apple iPhone 15 Plus 74,900 रुपये
Apple iPhone 15 60,200 रुपये

नोटः यह कीमत खबर लिखे जाने के समय की है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आधारित है। ये कीमत बदल भी सकती है।

iPhone 17

iPhone 17 में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz ProMotion और Always-On फीचर सपोर्ट करता है। यह पहला नॉन-प्रो iPhone है, जिसमें ProMotion डिस्प्ले दिया गया है। कैमरा सेटअप में रियर पैनल पर 48MP वाइड और 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस है , जो Fusion टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर नाइट फोटोग्राफी देते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा भी 18MP का है। इसमें A19 चिपसेट और iOS 26 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह iPhone 16 से 40% ज्यादा तेज है। बैटरी बैकअप भी पहले से 8 घंटे ज्यादा मिलता है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 82,900 (256GB) है।

Apple iPhone 17 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.3 इंच (16 cm), सुपर रेटिना XDR OLED, 1206×2622 पिक्सल (FHD+)
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A19
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB / 512GB
रियर कैमरा 48MP + 48MP (वाइड + अल्ट्रा-वाइड, 10x डिजिटल जूम)
फ्रंट कैमरा 18MP
ओएस iOS v26

iPhone Air

iPhone Air अब तक का सबसे पतला iPhone है। इसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसमें 6.5 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन क बॉडी टाइटेनियम से बन है और Ceramic Shield 2 का प्रोटेक्शन दोनों तरफ है। इसमें A19 Pro चिपसेट और नया N1 चिप मौजूद है, जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 को सपोर्ट करता है। इसमें सिंगल रियर कैमरा है, जो 48MP का है, वहीं फ्रंट में 18MP का कैमरा है। बैटरी 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। भारत में iPhone Air की शुरुआती कीमत 1,19,900 (256GB) है।

Apple iPhone Air स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.5 इंच (16.51 cm), सुपर रेटिना XDR OLED, 1260×2736 पिक्सल (FHD+)
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A19 Pro
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB / 512GB / 1TB
रियर कैमरा 48MP (सिंगल, 10x डिजिटल जूम, 2x ऑप्टिकल जूम)
फ्रंट कैमरा 18MP
ओएस iOS v26

iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro नए डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आया है। इसमें 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz ProMotion और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन है, जो इसे और मजबूत बनाता है। इसमें A19 Pro चिपसेट और वेपर चेंबर कूलिंग दिया गया है, जिससे यह 40% तेज और ज्यादा पावर-एफिशिएंट बन गया है है। कैमरे में बड़ा अपग्रेड हुआ है। रियर में तीनों कैमरे 48MP (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, टेलीफोटो) के हैं और वहीं फ्रंट में 18MP सेंटर-स्टेज सपोर्ट कैमरा है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 (256GB) है।

Apple iPhone 17 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.3 इंच (16 cm), सुपर रेटिना XDR OLED, 1206×2622 पिक्सल (FHD+)
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A19 Pro
रैम 12GB
स्टोरेज 256GB / 512GB / 1TB
रियर कैमरा 48MP + 48MP + 48MP (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, टेलीफोटो, 40x डिजिटल, 4x ऑप्टिकल जूम)
फ्रंट कैमरा 18MP
ओएस iOS v26

iPhone 17 Pro Max

iPhone 17 Pro Max इस सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और फुल-विथ कैमरा प्लेटफॉर्म इसे प्रीमियम लुक देता है। कैमरा सेटअप खास है और रियर पैनल पर तीनों कैमरे 48MP के हैं, जिसमें टेलीफोटो लेंस 8X ऑप्टिकल और 40X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 18MP कैमरा दिया गया है। A19 Pro चिपसेट और बड़ी बैटरी की वजह से यह अब तक का सबसे ज्यादा बैकअप देने वाला iPhone है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 (256GB) से शुरू होती है।

Apple iPhone 17 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.9 इंच (17.53 cm), सुपर रेटिना XDR OLED, 1320×2868 पिक्सल (FHD+)
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A19 Pro
रैम 12GB
स्टोरेज 256GB / 512GB / 1TB / 2TB
रियर कैमरा 48MP + 48MP + 48MP (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, टेलीफोटो, 40x डिजिटल, 4x ऑप्टिकल जूम)
फ्रंट कैमरा 18MP
ओएस iOS v26

Apple iPhone 16E

iPhone 16e एप्पल का सबसे किफायती मॉडर्न iPhone है और इसमें कई बढ़िया खूबियां हैं। हालांकि इसमें सिंगल रियर कैमरा, 60Hz डिस्प्ले और MagSafe व UWB जैसे फीचर्स की कमी भी है। अच्छी बात यह है कि इसमें दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट और Apple Intelligence फीचर्स मिलते हैं।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Apple iPhone 16E स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.1 इंच (15.49 cm), सुपर रेटिना XDR, 1170×2532 पिक्सल (FHD+)
रिफ्रेश रेट 60Hz
प्रोसेसर Apple A18
रैम 8GB
स्टोरेज 128 GB / 256 GB / 512 GB
रियर कैमरा 48MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 3961mAh
ओएस आईओएस v18

Apple iPhone 16 Pro Max

iPhone 16 Pro Max, Apple की नई सीरीज का टॉप स्मार्टफोन है, जो कई नए और उपयोगी फीचर्स के साथ आता है। इसमें कैमरा कंट्रोल के लिए अनोखा तरीका, बेहतर फोटोग्राफिक स्टाइल्स, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा है। हालांकि iPhone 15 सीरीज से अपग्रेड करने वालों के लिए यह बहुत बड़ा बदलाव नहीं हो सकता है, लेकिन जो एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। यह हर पहलू में शानदार परफॉर्मेंस के साथ बैलेंस्ड हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अनुभव देता है। iPhone 16 Pro Max की विशेषताएं इसे अलग बनाती हैं। कैमरा कंट्रोल फीचर उपयोगी है, लेकिन इसे समझने और उपयोग करने में थोड़ा समय लग सकता है। नई फोटोग्राफिक स्टाइल्स फोटो के शौकीनों के लिए शानदार साबित हो सकती हैं। Apple ने iPhone Pro मॉडल्स को धीरे-धीरे पेशेवर वीडियोग्राफी टूल के रूप में स्थापित किया है। इसमें Cinematic Video, ProRes रिकॉर्डिंग, 4K 120fps Dolby Vision रिकॉर्डिंग और Audio Mix जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फीचर्स इसे वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक आदर्श साथी बनाते हैं।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

iPhone 16 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.9-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A18 Pro
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 48MP+48MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 4685mAh
ओएस आईओएस 18

Apple iPhone 16 Pro

Apple iPhone 16 Pro पिछले iPhone 15 Pro की तुलना में मामूली बदलाव लेकर आया है। डिजाइन लगभग वैसा ही है, लेकिन एक नया कैप्चर बटन जोड़ा गया है, जिससे कैमरा ऐप और अन्य फीचर्स तक जल्दी पहुंच मिलती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह डिवाइस बेहद पावरफुल है और iOS 18 के साथ यूजर्स को ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन, बेहतर वॉयसमेल सिस्टम और वॉयस मेमो जैसे एडवांस फीचर्स का अनुभव मिलता है। बैटरी लाइफ भरोसेमंद है। कैमरा शानदार क्वालिटी का है, जो बेहतरीन फोटो और वीडियो के लिए परफेक्ट है। AI फीचर्स इसे और भी उपयोगी बनाते हैं, खासकर फोटोग्राफी और वॉयस-आधारित कार्यों के लिए।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

iPhone 16 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.3-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A18 Pro
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP+48MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 3582mAh
ओएस आईओएस 18

Apple iPhone 16 Plus

iPhone 16 Plus बेस और प्रो मॉडल्स के बीच का है। हालांकि इसमें अब भी 120Hz डिस्प्ले की कमी है। A18 बायोनिक चिप AAA गेम्स को रेज ट्रेसिंग के साथ सक्षम बनाती है और बैटरी लाइफ शानदार बना रहता है। छोटे कैमरा इंप्रूवमेंट आकर्षक बनाते हैं। अगर आप एक बड़ा फोन चाहते हैं बिना प्रो मैक्स की कीमत के तो 16 Plus एक मजबूत विकल्प है। हालांकि अगर आपके पास पहले से iPhone 15 है, तो अपग्रेड ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। iPhone 14 या इससे पुराने मॉडल्स के यूजर्स नए USB-C पोर्ट सहित इसके लाभ मिलेंगे।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Apple iPhone 16 Plus स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 60Hz
प्रोसेसर Apple A18
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 4674 mAh
ओएस आईओएस 18

Apple iPhone 16

iPhone 16 कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिवाइस है, जिसमें Pro-ग्रेड फीचर्स, जैसे- एक्शन बटन, कैमरा कंट्रोल बटन, तेज चार्जिंग, और Apple इंटेलिजेंस जैसे फीचर्स हैं। अगर आप पुराना बेस iPhone इस्तेमाल कर रहे हैं और अपग्रेड करना चाहते हैं, तो iPhone 16 एक अच्छा विकल्प है। iPhone 16 में पहली बार Action Button शामिल किया गया है, जो यूजर्स को जल्दी से कस्टमाइजेबल शॉर्टकट सेट करने की सुविधा देता है। इसमें नया A18 चिपसेट है और पहले से ज्यादा RAM है, जो इसे तेज और पावरफुल बनाता है। बैटरी परफॉर्मेंस मजबूत है और एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चलती है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

iPhone 16 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.1-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 60Hz
प्रोसेसर Apple A18
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 3561mAh
ओएस आईओएस 18

Apple iPhone 15 Pro Max

iPhone 15 Pro Max बेहतरीन डिस्प्ले, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा फीचर के साथ आता है। टाइटेनियम बैक पैनल शानदार दिखता है, हालांकि यह पूरा फिंगरप्रिंट मैगनेट है। साथ ही, फोन के राउंड किनारे इसे बिना केस के पकड़ने में बहुत आसान बनाते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो यूजर्स को 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन Apple A17 Pro चिपसेट के साथ आता है, जिससे इसका प्रदर्शन बहुत ही स्मूद रहता है। बैटरी लाइफ अच्छी है। हालांकि चार्जिंग स्पीड थोड़ी तेज हो सकती है। iOS 17 में कस्टमाइजेशन के विकल्प बहुत सारे हैं, जिससे आप डिवाइस को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

iPhone 15 Pro Max स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A17 Pro
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
रियर कैमरा 48MP+12MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 4441 mAh
ओएस आईओएस 17

Apple iPhone 15 Pro

iPhone 15 Pro USB-C पोर्ट, टाइटेनियम बिल्ड और A17 Pro चिपसेट के साथ आता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। डिस्प्ले शानदार है, जिसमें हाई ब्राइटनेस और फास्ट रिफ्रेश रेट है, जो स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान करता है। मामूली कैमरा अपग्रेड्स के बावजूद पोर्ट्रेट मोड और फोकल लेंथ के नए विकल्प मिलते हैं। हालांकि पोस्ट-प्रोसेसिंग में स्टेबिलिटी में सुधार की जरूरत है। फोन USB टाइप-C की पूरी क्षमता का लाभ उठाने में कमजोर है, तेज चार्जिंग की कमी है और औसत बैटरी लाइफ प्रदान करता है। इसके बावजूद iPhone 15 Pro विश्वसनीय और पावरफुल कॉम्पैक्ट विकल्प है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

iPhone 15 Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.1-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 120Hz
प्रोसेसर Apple A17 Pro
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP+12MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 3274 mAh
ओएस आईओएस 17

Apple iPhone 15 Plus

iPhone 15 Plus ज्यादातर लोगों के लिए साइज, ताकत और बैटरी के हिसाब से बिल्कुल ठीक है। 48 मेगापिक्सल कैमरे से ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यह सिर्फ iPhone के पहले से अच्छे कैमरे को थोड़ा बेहतर बनाता है और रात में और बेहतर फोटो लेता है। यह iPhone 15 और iPhone 15 Pro के बीच सही संतुलन है। हालांकि Apple को चार्जिंग के दौरान हीटिंग की समस्या पर काम करना होगा, क्योंकि पावर थोड़ी कम हो जाती है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी धीमा है, जो कुछ लोगों के लिए एक नकारात्मक पहलू हो सकता है।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Apple iPhone 15 Plus स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.7-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 60Hz
प्रोसेसर Apple A16 Bionic
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 4383 mAh
ओएस आईओएस 17

Apple iPhone 15

iPhone 15 शायद थोड़ा महंगा लगे, लेकिन इसमें कई महत्वपूर्ण फीचर शामिल हैं, जैसे- USB Type-C, 48MP कैमरा, डायनेमिक आइलैंड और A16 बायोनिक चिप। iPhone 15 में टेलीफोटो कैमरा की कमी के बावजूद इसकी कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी क्षमता इसे अपनी कीमत पर सबसे अच्छे कैमरा फोन में से एक बनाती है। 20W पर चार्जिंग स्पीड अब भी पुरानी है, लेकिन इसके आकार के हिसाब से बैटरी लाइफ काफी अच्छी है। iOS 16 का इंटीग्रेशन स्मूद और सेफ एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है। डिस्प्ले पर पुराने नॉच के मुकाबले डायनेमिक आइलैंड उपयोगी है। हालांकि हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की कमी उन यूजर्स के लिए एक नकारात्मक पहलू हो सकती है जो स्मूथ एनिमेशन के आदी हैं।

क्यों खरीदें

क्यों न खरीदें

Apple iPhone 15 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले 6.1-इंच FHD+, सुपर रेटिना एक्सडीआर
रिफ्रेश रेट 60Hz
प्रोसेसर Apple A16 Bionic
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB
रियर कैमरा 48MP+12MP
फ्रंट कैमरा 12MP
बैटरी 3349 mAh
ओएस आईओएस 17