
इस साल फरवरी में टेक वेबसाइट DigiTimes पर इस बात की जानकारी सामने आई थी कि ASUS एक कॉम्पैक्ट ZenFone डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे ASUS ZenFone 8 Mini के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, हाल ही में इस फोन को TÜV SÜD पर सर्टिफिकेशन मिला था, जिसमें फोन की चार्जिंग स्पीड की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब ASUS ZenFone 8 Mini को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।
गीकबेंच लिस्टिंग
ASUS Zenfone 8 Mini को मॉडल नंबर Asus_I006D के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, ZenFone 8 Mini में 2.84GHz और Adreno 660 GPU पर सीपीयू कोर के साथ ओक्टा-कोर SoC होगा। इस CPU और GPU में क्वालकॉम का प्रमुख चिपसेट स्नैपड्रैगन 888 काम करेगा। इसका मतलब है कि ASUS ZenFone 8 मिनी में स्नैपड्रैगन 888 SoC होगा। इसे भी पढ़ें: 18GB RAM और 6,000mAh बैटरी के पावरफुल ASUS ROG Phone 5 इंडिया में लॉन्च, देखें इसकी दमदार स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर के बारे में सामने आई जानकारी के अलावा गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि ZenFone 8 Mini में 16GB रैम होगी और यह एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,121 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,662 अंक मिले हैं। यह टेस्ट गीकबेंच 5.3.2 पर किया गया है।
Asus Zenfone 8 Mini
कुछ समय पहले रिपोर्ट में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार Asus Zenfone 8 Mini में 5.9-इंच डिसप्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC होगा। एक्सडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट की बात करें तो उसमें कहा गया है कि इस नई सीरीज में आने वाले तीन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC की शक्ति मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M42 5G फोन 28 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी आ गई सामने
पिछले रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि “SAKE” कोडन नाम का स्मार्टफोन ज़ेनफोन 8 मिनी है। सोर्स कोड से पता चलता है कि डिवाइस में 5.92 इंच का OLED डिसप्ले से लैस होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और FHD + रेजोल्यूशन 2400 × 1080 होगा। डिवाइस में बैक पर केवल दो कैमरा सेंसर- 64MP Sony IMX686 और नया Sony IMX663 होंगे।
कब लॉन्च होगी Asus Zenfoen 8 सीरीज?
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये स्मार्टफोन्स कंपनी की अपकमिंग Asus ZenFone 8 Series का हिस्सा हैं या फिर कंपनी किसी दूसरी सीरीज पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस सीरीज के अंदर कंपनी द्वारा ZenFone 8 और ZenFone 8 Pro के साथ ही एक कॉम्पैक्ट फोन Zenfone 8 Mini लॉन्च हो सकता है।





















