
Asus ने अपने नए स्मार्टफोन ZenFone Live L2 को पेश कर दिया है। असूस जे़नफोन लाइव एल2 को Asus ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। बता दें कि Asus ZenFone Live L2 पिछले साल मई में लॉन्च हुए ZenFone Live L1 का ही अपग्रेडे़ड वर्जन है। हालांकि, कंपनी ने इस लिस्टिंग में डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, लिस्टिंग में फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ चुकी है।
Asus ZenFone Live L2 का डिजाइन
अगर बात करें Asus ZenFone Live L2 के डिजाइन की तो इसके ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर है। वहीं, फोन के रियर पर सिंगल कैमरा है। डिजाइन को देखकर लग रहा है कि यह फोन एक बजट स्मार्टफोन होगा जो कि मार्केट में शाओमी ओक सैमसंग के फोन को टक्कर देगा। ऑफिशियल लिस्टिंग में Asus ZenFone Live L2 दो कलर वेरिएंट- रॉकेट रेड और कॉस्मिक ब्लू में दिखाए गए हैं। वहीं, दोनों ही फोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लिस्ट हैं। इसे भी पढ़ें: स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ असूस का सबसे पावरफुल फोन ज़ेनफोन 6ज़ेड
इसके अलावा अगर बात करें फोन की तो इसमें 5.5-इंच एचडी (720×1440 पिक्सल) आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82.3 प्रतिशत है। वहीं, फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर (यह मार्केट के हिसाब से पेश आएगा) इसके अलावा ZenFone Live L2 में 2 जीबी रैम, 16 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है। इसे भी देखें: 3 कैमरा और क्वॉलकॉम के नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए असूस के दो फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल या 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, जीपीएस, 4जी एलटीई सपोर्ट और माइक्रो-यूएसबी 2.0 है। इसेक साथ ही ZenFone Live L2 में पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।




















