BGMI 2.7 Update हुआ जारी, A1 Royal Pass से साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स

बीजीएमआई 2.7 अपडेट में प्रसिद्ध एनीमे फ्रैंचाइजी, ड्रैगन बॉल के साथ कोलेबोरेशन (BGMI x Dragon Ball Collaboration) सबसे शानदार रहने वाला है। हालांकि भारत में गेम के दोबारा लॉन्च होने के बाद से ही इस एसोसिएशन के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं।

Join Us icon
BGMI 2.7 Update

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) यूजर्स के लिए क्राफ्टन ने लेटेस्ट 2.7 वर्जन अपडेट (9 अगस्त, 2023) जारी कर दिया है। यह नया अपडेट एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। बीजीएमआई 2.7 अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलते हैं, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। BGMI ने अपने इंस्टाग्राम पेज और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक पोस्ट के साथ नए अपडेट की घोषणा की है। वीडियो में कम्युनिटी के कुछ बड़े नाम को बीजीएमआई 2.7 अपडेट पैच नोट्स के साथ गेम के नए फीचर्स के बारे में बात करते हुए देखा गया है। आइए जानते हैं लेटेस्ट BGMI 2.7 अपडेट में आपको क्या मिलने वाला है।

A1 रॉयल पास

BGMI 2.7 अपडेट पैच नोट्स आखिरकार उपलब्ध हो गया है। यह लेटेस्ट अपडेट अपने साथ नया A1 रॉयल पास लेकर आया है, जो लेवल 100 तक जाता है। आप आधा लेवल पूरा करने के लिए 360 UC खरीद सकते हैं। फिर जब तक आप लेवल 50 तक पहुंचेंगे, तब तक आप दूसरा 360 यूसी एकत्र कर लेंगे, जिसका उपयोग लेवल 100 तक पहुंचने के लिए किया जा सकता है। यह मौजूदा एम-सीरीज से अलग है, जिसमें प्रत्येक रॉयल पास में 50 लेवल्स होते हैं। एम-सीरीज रॉयल पास के 22 वेरिएंट हैं, जो RPM1 से RPM22 तक हैं। इस बदलाव के साथ ज्यादा चुनौती और ज्यादा रिवॉर्ड भी मिलेगा।

बीजीएमआई x ड्रैगन बॉल कोलेबोरेशन

बीजीएमआई 2.7 अपडेट में प्रसिद्ध एनीमे फ्रैंचाइजी, ड्रैगन बॉल के साथ कोलेबोरेशन (BGMI x Dragon Ball Collaboration) सबसे शानदार रहने वाला है। हालांकि भारत में गेम के दोबारा लॉन्च होने के बाद से ही इस एसोसिएशन के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं। यह PUBG मोबाइल के ग्लोबल एडिशन में पहले ही आ चुका है। दूसरी ओर, क्राफ्टन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीज कर दिया है। आगामी स्टैंडअलोन ड्रैगन बॉल सुपर कोलैब मोड में एक एनीमे-शैली का मैप शामिल किया जाएगा। इस साझेदारी के तहत गोकू और अन्य ड्रैगन बॉल सुपरहीरो को गेम में पेश किया जाएगा, जहां गेमर्स कैरेक्टर के रूप में खेल सकेंगे। इन हीरोज के पास यूनिक स्किल होगी, जैसे कि KAMEHAMEHA assault। इनका उपयोग खिलाड़ी कॉम्बेट में कर सकेंगे।

BGMI 2.7 Update में मिलेंगे ये नए फीचर्स

डेवलपर्स ने गेम के आधिकारिक यूट्यूब हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें लेटेस्ट अपडेट के खास फीचर्स को हाइलाइट किया हैः



टीम के साथियों को वाहन पर निकालनाः
यह नया फीचर प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। जब आपका कोई साथी सुरक्षित क्षेत्र के बाहर गिर जाता है, तो उसे वाहन में बिठाकर सुरक्षित क्षेत्र में ले जा सकते हैं।

कस्टमाइजेबल स्पेक्ट्रा स्लेयर सेट: यह नए रॉयल पास A1 में उपलब्ध है। नए कॉस्ट्यूम को मोडिफाइड किया जा सकता है। खिलाड़ी इसका कलर अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं।

ऐस 32- न्यू गन: वेपन की लिस्ट में यह नई एक एंट्री है। यह 7.62mm एमो का उपयोग करता है। नई गन को मुजले स्लॉट और एक्सटेंडेड मैग स्लॉट से लैस किया जा सकता है।

समर-थीम्ड मोड: यह नया मोड खिलाड़ियों को समर-थीम वाले द्वीप पर ले जाएगा, जहां वे कई नए गेमप्ले का एक्सपीरियंस कर पाएंगे। इसमें आपको एक नया स्विम मैकेनिज्म, एक नई वेदर सिस्टम और एक नया बीच पार्टी इवेंट शामिल हैं।

नया X-suit डिजाइनः बीजीएमआई 2.7 अपडेट एक नया एक्स-सूट डिजाइन भी है, जिसे मार्मोरिस एक्स-सूट कहा जाता है। जेलिफिश से प्रेरित इस सूट के सात अलग-अलग लेवल होंगे। इनमें से प्रत्येक स्तर पर स्वरूप कुछ हद तक बदल जाएगा।

बग फिक्स: लेटेस्ट अपडेट में न सिर्फ नई सामग्री पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि क्राफ्टन गेमप्ले एक्सपीरियंस को भी बेहतर बना रहा है। BGMI 2.7 अपडेट में बग फिक्स और परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here