चिलचिलाती गर्मी में मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक, ये हैं 5 हजार रुपये के बजट में बेस्ट आइस चैंबर वाले कूलर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/Air-Cooler.jpg

भारत में गर्मी के सीजन ने अपनी दस्तक दे दी है। गर्मी के मौसम में राहत मिले इसके लिए हम सभी अपने-अपने घरों में पंखें, कूलर और एयर कंडीशनर का यूज करते हैं। अगर आप बजट कीमत में घर के लिए नया एयर कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट एयर कूलर लेकर आएं, जिसमें दमदार कूलिंग के लिए आइस चैंबर मिलता है। आज हम आपको इंडियन मार्केट में 5000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध बेस्ट एयर कूलर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

5000 रुपये तक की कीमत में आते हैं ये बेस्ट एयर कूलर

Bajaj PMH 25 DLX 24L Personal Air Cooler

बजाज का यह एयर कूलर 24 लीटर वाटर कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें ड्यूरामरीन पंप दिया गया है। इस कूलर में एंटीबैक्टीरियल हेक्साकूल टेक्नोलॉजी पैड, मैक्सिमम कूलिंग दिया गया है। इस कूलर में टर्बोफैन टेक्नोलॉजी प्रोवाइड दिया गया है जो बेहतर एयर सर्कूलेशन दिया गया है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिया गया है।

Candes Icecool 22 Ltr Personal Air Cooler

Candes के आइसकूल एयर कूलर में 22 लीटर का वाटर टैंक दिया गया है। इस कूलर में ठंडी हवा के लिए हनीकॉम्ब पैड और आइस चैंबर दिया है। इसके साथ ही इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिए गए हैं। इस कूलर में दिए फैन की कवररेज एरिया 19.6 फीट है।

Casa Copenhagen Crysta

Casa Copenhagen एयर कूलर में बड़ा 35 लीटर का वाटर टैंक दिया है। इसमें कंपनी एंटीबैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड दिया है। इसके साथ ही टर्बो चिल कूलिंग के लिए इसमें अलग से आइस चैंबर मिलता है। इस कूलर में 3-स्पीड कंट्रोल और बेहतर एयरफ्लो के लिए 3rd टर्बोफैन दिया गया है। यह कूल 4-वे एयर फ्लो सपोर्ट के साथ आता है।

Havells Tuono Personal Air Cooler

Havells Tuono एयर कूलर में 18 लीटर का वाटर टैंक दिया गया है। इसमें हनीकॉम्ब पैड और सैपरेट आइट चैंबर दिया गया है। इसमें डस्ट फिल्टर दिया गया है जो हवा में मौजूद धूल और दूसरे बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है। इस एयर कूलर में बड़े पंख दिए हैं। सेफ्टी के लिए इस कूलर में 3 कोर 3 पिन पावर कोर्ड दिया गया है।

Candes Elegant 12 Ltr Personal Air Cooler

Candes के इस पर्सनल एयर कूलर में 12 L का टैंक दिया गया है। यह मैनुअल टाइप एयर कूलर है, जिसमें कूलिंग के लिए हनीकॉम्ब पैड और आइस चैंबर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 3 स्पीड कंट्रोल दिया गया है। इस कूलर की मैक्सिमम स्पीड 1380 आरपीएम है। इसके साथ ही यह कूलर इंवर्टर पर भी बड़ी आसानी से चलाया जा सकता है।