
दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हों या फिर घर पर बर्थडे पार्टी, इन ऑकेज़न में यदि शानदार म्यूजिक का साथ मिल जाए तो आनंद दोगुना हो जाता है। घर में तो कई तरह के म्यूजिक उपकरण मिल जाते हैं लेकिन समस्या तब हो जाती है जब घर से कहीं बाहर या किसी खुली जगह में फंक्शन सेलीब्रेट कर रहे हों। ऐसे में भारी-भरकम म्यूजिक सेटअप ले जाना और उसके लिए पॉवर सप्लाई का इंतजाम करना थोड़ा मुश्किल काम है। लेकिन जब से मार्केट में पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर आए हैं तब से म्यूजिक सिस्टम एक जगह से दूसरी जगह ले जाने और उसके लिए पॉवर सप्लाई के लिए सोचना नहीं पड़ता। इतना ही नहीं ये स्पीकर इतने दमदार होते हैं कि खुले आसमान के नीचे भी आपको म्यूजिक के बेस और आवाज का पूरा आनंद लिया जा सकता है। साथ ही इनमें दिया जाने वाला चार्जिंग फीचर आपके पॉवर की टेंशन को भी खत्म कर देता है। मार्केट में 3 घंटे से लेकर 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने वाले ब्लूटूथ स्पीकर मौजूद हैं। यदि आप भी ऐसे ही ब्लूटूथ स्पीकर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बजट फ्रेंडली 5000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतरीन ब्लूटूथ स्पीकर्स के बारे में मैं आगे बताने जा रहा हूं। इसमें से आप अपने लिए बेस्ट का चुनाव कर सकते हैं-
1. boAt Stone 1401
boAt कंपनी का Stone 1401 वायरलेस स्पीकर 30 वॉट साउंड आउटपुट के साथ आता है और यह ब्लूटूथ स्पीकर ब्लूटूथ के अलावा ऑक्स और यूएसबी को भी सपोर्ट करता है। स्पीकर आईपीएक्स5 रेटिंग के साथ आता है मतलब कि यह स्पीकर स्प्लैश प्रूफ है। यानी यदि स्पीकर में पानी का हल्का-फुल्का फव्वारा, छीटें पड़ जाती हैं तब भी कोई खराबी नहीं होगी। इसमें इक्वालाइजर मोड दिया गया है जिसको कि आप अपनी इनडोर-आउटडोर जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। स्पीकर में माइक्रोफोन सपोर्ट भी है जिससे कि फोन रिसीव कर बात भी कर सकते हैं। यह स्पीकर 2,500एमएएच बैटरी के साथ आत है और एक खास बात यह है कि इसमें लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी वाला टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 4,799 रुपये है।
2. Sony SRS-XB12
म्यूजिक उपकरणों के मामले में सोनी एक जानी-मानी कंपनी है। Sony SRS-XB12 ब्लूटूथ स्पीकर पैसिव रेडिएटर के साथ आता है जो छोटे साइज वाले स्पीकर के बेस आउटपुट को बेहतरीन बनाता है। सोनी का यह स्पीकर आईपी67 रेटिंग के साथ आता है मतलब की यह स्पीकर पानी की बूदें पड़ जाने पर भी खराब नहीं होगा। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि यह स्पीकर 16 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ आता है। इसमें हैंड-फ्री कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक भी दिया गया है। इसके साइज की बात करें तो यह इतना पोर्टेबल है कि इसको आप कहीं भी ले जा सकते हैं। भारत में इसकी कीमत 3,490 रुपये है।
3. Infinity (JBL) Fuze 100
Infinity (JBL) Fuze 100 एक कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर है। इसको कहीं भी साथ ले जाना बहुत ही आसान है, कह सकते हैं कि इसको आप अपने जेब में रखकर आसानी से कहीं भी घूम सकते हैं। यह स्पीकर ब्लूटूथ की मदद से वॉयरलेस स्ट्रीमिंग के अलावा वॉयस कॉल भी सपोर्ट करता है। स्पीकर में ड्युअल इक्वालाइजर मोड दिए गए हैं। जिनको ज्यादा बेस पसंद है उनके लिए डीप बेस आउटपुट है और दूसरा नॉर्मल बेस आउटपुट है। यह डिवाइस आईपीएक्स 7 रेटिंग के साथ आता है जो कि इसे पानी की बूंदों से खराब न होने होने का भरोसा देता है। एक बार फुल चार्ज होने पर आप 9 घंटे तक म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। इसकी डिजाइन काफी रफ एंड टफ है और जल्दी न खराब हो इसके लिए बेहतरीन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इस स्पीकर में एक खास फीचर यह भी दिया गया है कि यदि आपके आपके पास इनफिनिटी फ्यूज 100 के दो स्पीकर है तो दोनों को आप आपस में कनेक्ट कर सकते हैं। ऐसे में जो म्यूजिक एक स्पीकर में बजते हैं। ऐसे में आप इसको कमरे के दो अलग-अलग कोनों में रखकर सराउंड म्यूजिक का भी फील ले सकते हैं। इस स्पीकर की कीमत सिर्फ 1,199 रुपये है।
4. Mi Outdoor Bluetooth Speaker
Mi Outdoor Bluetooth Speaker वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्का वजन इस स्पीकर को कहीं भी ले जाने के लिए बहुत ही आसान बनाता है। वहीं यह बताना भी जरूरी है कि इसमें लगभग 20 घंटे तक का बैटरी बैकअप है। स्पीकर में माइक दिया गया है जिसकी मदद से कॉल पर बात भी कर सकते हैं। वहीं एक बड़ी खूबी यह भी है कि इसे आप वॉइस असिस्टेंस के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पीकर को आईपीएक्स5 रेटिंग मिली हुई है इस वजह से पानी की बूंदा-बांदी की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ब्लूटूथ 5.0 के ड्युअल मोड के जरिए एक बार में कई डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। यह स्पीकर 1,199 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
5. Blaupunkt BT52
Blaupunkt BT52 स्पीकर ड्युअल पैसिव रेडिएटर के साथ आता है जो कि इसके 10 वॉट के स्पीकर की वैल्यूम और उसकी क्वालिटी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बिल्ट-इन माइक दिया गया है जिससे कि यदि आपका फोन स्पीकर से कनेक्टर है और उसी दौरान किसी का फोन आता है तो स्पीकर की तेज आवाज के साथ बात भी कर सकते हैं या फिर कहें कि ग्रुप कॉल के लिए भी बेहतरीन विकल्प है जिससे कि सामने वाले बात को बाकी लोग भी तेज आवाज में सुन सकते हैं और जवाब दे सकते हैं। यह स्पीकर ब्लूटूथ 4.2 वर्जन के साथ आता है। स्पीकर की डिजाइन इस रफ-टफ लुक देती है। इसमें 1,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि आसानी से 6 से 7 घंटे का बैकअप दे देती है। चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
अन्य विकल्प
JBL Go 2
Ultimate Ears Wonderboom
Zebronics Axon
JBL Tuner


















