
Apple ने अपनी पहचान कुछ ऐसी बना ली है कि इस कंपनी ने फोन पुराने होने के बाद भी डिमांड में बने रहते हैं। सेकेंड हैंड आईफोन भी खुद खरीदे जाते हैं। वहीं अगर एक दो जेनरेशन पुराना iPhone सस्ते रेट पर मिल जाए तो भी परचेज करने वालों की कमी नहीं है। ऐसे ही लोगों के लिए शानदार डील आई है। iPhone 15 को 51,670 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यानी आईफोन 15 18 हजार रुपये सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है।
आईफोन 15 की डील फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। 128GB वाला iPhone 15 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन इस शॉपिंग साइट पर मोबाइल 56,900 रुपये में सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। यह मोबाइल का ओरिजनल सेलिंग प्राइस है जो हर व्यक्ति को मिलेगा। यानी बिना किसी बैंक कार्ड या कूपन इत्यादि के आईफोन 15 को 56,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
वहीं फ्लिपकार्ट से iPhone 15 परचेज करते वक्त SBI Credit Card से पेमेंट करने पर 2,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त होगा। सबसे बड़ी डील Flipkart Axis और Flipkart SBI कार्ड्स पर मिल रही है। इस कार्ड पर कंपनी 2,500 रुपये डिस्काउंट के साथ ही 2,720 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। हमारे पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड था जिसके चलते iPhone 15 सिर्फ 51,670 रुपये मिल रहा है। यानी लॉन्च प्राइस से 18,329 रुपये सस्ता!
iPhone 15 पर डील 15 मई तक चलेगी। अगर आपको भी नया आईफोन खरीदना है तो यह अभी तक की बेस्ट आईफोन डील में से एक है। यदि उपर बताए गए कार्ड का जुगाड़ कर सकते हो, तो सस्ता आईफोन 15 खरीदने का यही परफेक्ट मौका है। आईफोन पर ऑफर की डिटेल जानने या डिस्काउंट के साथ iPhone 15 खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।
iPhone 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें एप्पल का लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम iOS 26 मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Apple A16 Bionic चिपसेट दिया गया है। यह हेक्सा-कोर सीपीयू है जो 3.46गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह प्रोसेसर इंडियन मार्केट में मौजूद लेटेस्ट 50 हजार की रेंज वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोंस को भी सीधी टक्कर दे सकता है।
फोटोग्राफी के लिए iPhone 15 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस मोबाइल के रियर मॉड्यूल में एफ/1.6 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर और 120˚ एफओवी वाले 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं आईफोन 15 के फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.9 अपर्चर पर काम करता है।
आईफोन 15 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो बनाया गया है जो 1179 x 2556 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6.1 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। एप्पल ने इसे एक्सडीआर ओएलईडी पैनल पर बनाया है जिसे सुपर रेटिना नाम दिया गया है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसपर Ceramic Shield glass लेयर चढ़ी है। स्क्रीन पर 2,000निट्स ब्राइटनेस, डॉल्बी विज़न और एचडीआर10 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
iPhone 15 वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी दोनों सपोर्ट करता है। इस Apple iPhone में 27वॉट वायर्ड तथा 18वॉट वायरलेस चार्जिंग दी गई है। दो जेनरेशन पुराना आईफोन 15 अभी भी अपनी प्राइस रेंज के स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। फोन का प्रोसेसर और कैमरा एडवांस हैं। वहीं स्क्रीन क्वॉलिटी की कंटेंट का मजा देती है। ऐसे में डिस्कांउट के साथ सस्ते रेट पर आईफोन 15 खरीदने में कोई बुराई नहीं है।












