सरकार और क्राफ्टन के बीच चल ही मीटिंग, क्या अब जल्द हो सकती है BGMI की वापसी!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/bgmi.jpg

BGMI India Ban Updates: मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफ़ॉरमेशन टेकनोलॉजी ने कंफर्म किया है कि क्राफ्टन और भारत सरकार के बीच में बातचीत चल रही है। इसके बाद से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) फ़ैन्स को इस गेम्स की वापसी का इंतज़ार बढ़ गया है। भारत सरकार ने क़रीब दो महीने पहले बीजीएमआई पर बैन लगा दिया था, जिसके बाद से यह गेम गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और Apple App Store (एप्पल एप स्टोर) पर बैन है। हालांकि, फिलहाल इस गेम की भारत में वापसी को लेकर कोई संभावनाएं नहीं दिख रही हैं। इस बीच भारत सरकार ने एक आरटीआई के जवाब में इस पर बैन लगाने के कारण को कंफर्म किया है। इसके साथ ही सरकार ने कंफर्म किया है गेम की वापसी को लेकर सरकारी अधिकारियों और क्राफ्टन के बीच बातचीत चल रही है। यहां हम आपको बीजीएमआई बैन पर Battlegrounds Mobile India Ban (BGMI Ban) लेटेस्ट जानकारी दे रहे हैं।

BGMI Ban in India Updates

ट्विटर यूजर GodYamrajOP ने एक आरटीआई (RTI- Right To Information) के जरिए मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया Battlegrounds Mobile India (BGMI) से बैन लगाने को लेकर सवाल किए थे। इस आरटीआई में मूल रूप से दो सवाल पूछे गए थे। दूसरा सवाल में इसमें क्राफ्टन और सरकार के बीच मीटिंग को लेकर पूछा गया था।

MeitY ने बैन का बताया कारण

MeitY ने आरटीआई के जवाब में बताया कि बीजीएमआई गेम पर बैन आईटीएक्ट की धारा 69A के तहत लगाया गया है। इंफ़ॉरमेशन टेक्नोलॉजी कानून 2009 का पालन करते हुए इस गेम पर बैन लगाया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्री गृह मंत्रालय से गेम पर बैन लगाने का अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban Update : बैन लगने के बाद पहली बार क्राफ्टन ने तोड़ी चुप्पी, जानें गेम बनाने वाली कंपनी ने क्या कहा

सरकार और क्राफ्टन के बीच मीटिंग

आरटीआई के जवाब में सरकार ने कंफर्म किया है क्राफ्टन और सरकार के अधिकारियों के बीच मीटिंग चल रही है। इस मामले को कॉन्फीडेंसियल बताते हुए सरकार ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस गेम से जुड़े लोगों का मानना है कि भारत में इसकी जल्द वापसी होगी। हालांकि फिलहाल रिलॉन्च की डेट सामने नहीं आई है। इसे लेकर आने वाले दिनों में जानकारी सामने आ सकती है। यह भी पढ़ें : BGMI 2.2 Update Apk : बैन हटने से पहले Battlegrounds Mobile India 2.2 अपडेट लिंक हो रहे शेयर, जानें क्या है सच

बीजीएमआई पर भारत में बैन (BGMI Ban In India) को लेकर फ़िलहाल लेटेस्ट जानकारी यही है। हालांकि इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी का मानना है कि यह गेम दिसंबर महीने तक वापसी कर सकता है। आने वाले दिनों में BGMI Unban को लेकर स्थिति आर भी साफ हो सकती है।