जियो को एयरटेल का करारा जवाब, सिर्फ 99 रुपये में मिलेगा 56जीबी 4जी डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/01/jio-vs-airtel.jpg

एयरटेल ने कुछ ही दिनों पहले भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपना पलड़ा भारी करते हुए 149 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था। इस प्लान में एयरटेल जहां पहले हर दिन 1जीबी डाटा देती थी वहीं अब कंपनी 2जीबी डाटा प्रतिदिन आॅफर कर रही है। एयरटेल के बाद जियो ने भी अपने प्लान्स में बदलाव करते हुए हर प्लान में 1.5जीबी डाटा अतिरिक्त डाटा देना शुरू किया है। वहीं अब फिर से एयरटेल ने जियो को टक्कर देते हुए अपने 99 रुपये वाले प्लान को और भी फायदेमंद बना दिया है।

एयरटेल की ओर से 99 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले डाटा को डबल कर दिया गया है। यह प्लान एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनोंं की वेलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल इस प्लान पहले जहां हर दिन 1जीबी इंटरनेट डाटा देती थी वहीं अब कंपनी हर दिन 2जीबी 4जी डाटा दे रही है। इस बदलाव के बाद ग्राहकों को प्लान में कुल 56जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा जो 28 दिनों तक चलेगा।

4जी डाटा के साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल दी जा रही है जो लोकल व एसटीडी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री रहेगी, वहीं हर दिन यूजर्स को 100एसएमएस प्राप्त होंगे। लगे हाथ आपको बता दें कि प्रतिदिन 3जीबी डाटा के साथ ही एयरटेल ने अपने पुराने 349 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।

इसी तरह एयरटेल का 558 रुपये का प्लान भी है जो 82 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन 3जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त हो रहा है। 3जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से एयरटेल यूजर्स को 82 दिनों के लिए कुल 246जीबी 4जी डाटा का लाभ मिलेगा। वहीं इस प्लान के तहत 82 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है।