20,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ boAt Apex Powerbank Series लॉन्च, कीमत 1,999 रुपये से शुरू

boAt ने भारत में अपनी नई Apex Powerbank Series लॉन्च की है। इसमें चार नए पावरबैंक आए हैं। जिनमें Apex PB400, Apex PB400 Pro, Apex PB445 और Apex PB332 MagnaCharge शामिल हैं। इनमें 20,000mAh तक की बैटरी, 45W तक फास्ट चार्जिंग, मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, बिल्ट-इन Type-C केबल और डिजिटल बैटरी डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि सीरीज की शुरुआती कीमत सिर्फ 1,999 रुपये है। आइए, आगे सभी की कीमत और फीचर्स जानते हैं।
boAt Apex PB445 के फीचर्स
boAt Apex PB445 सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल है। इसमें 20,000mAh साइज वाली बैटरी दी गई है। यह 45W टू-वे Turbo Fast Charging सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery और PPS का सपोर्ट मिलता है।
पावरबैंक में बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल दी गई है। जिससे अलग से केबल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें एक Type-C पोर्ट और USB-A पोर्ट दिया गया है। इस तरह यह एक साथ तीन आउटपुट का विकल्प देता है। पावरबैंक में एंटी-स्लिप बॉडी, सॉफ्ट-टच फिनिश और ग्लास टॉप दिया गया है।
Apex PB332 MagnaCharge के फीचर्स
Apex PB332 MagnaCharge को वायरलेस चार्जिंग सुविधा के साथ पेश किया गया है। इसमें 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें बिल्ट-इन फोल्डेबल स्टैंड दिया गया है। जिससे चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन को सीधा रखा जा सकता है।
इस पावरबैंक में 10,000mAh बैटरी दी गई है। इसमें USB-A आउटपुट, एंटी-स्लिप सॉफ्ट-टच बॉडी और स्मार्ट पावर मैनेजमेंट भी मिलता है। कंपनी इसके साथ MagnaCharge Ring भी दे रही है। जिससे कम्पैटिबल स्मार्टफोन और केस में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट जोड़ा जा सकता है।
Apex PB400 और PB400 Pro के फीचर्स
Apex PB400 में 20,000mAh बैटरी दी गई है और यह 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें QC 3.0, Power Delivery और PPS का सपोर्ट मिलता है। बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल के साथ Type-C और USB-A पोर्ट दिए गए हैं। जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
Apex PB400 Pro की बात करें तो इसेमें भी 20,000mAh साइज और 22.5W टू-वे वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया है। इसमें बिल्ट-इन टू-वे Type-C केबल और ग्लास टॉप के साथ डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
boAt Apex Powerbank Series की कीमत
भारत में Apex PB400 की कीमत 2,199 रुपये है। यह Noir Black और Storm Blue कलर में उपलब्ध है। Apex PB400 Pro की कीमत 2,599 रुपये है। इसे Shadow Black व Nimbus Blue कलर में खरीदा जा सकता है।
Apex PB445 की कीमत 2,899 रुपये रखी गई है। यह Phantom Black और Tempest Blue कलर में आता है। इनमें सबसे कम कीमत वाला मॉडल Apex PB332 MagnaCharge है। जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे Noir Black, Storm Blue और Arctic White कलर में खरीदा जा सकता है। इस लाइनअप की सेल Amazon, Flipkart, boAt की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है।