Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सात शहरों में शुरू होगी टेस्ट राइड, जानें क्या हैं खूबियां

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को महज 500 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी ने Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग अलग कीमत के साथ पेश किया है।

Join Us icon

इलेक्ट्रिक टू व्हीकल बनाने वाली कंपनी Bounce ने भारत में दिसंबर 2021 में देश की पहली स्वाइपेबल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity E1 को पेश किया था। Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ ही भारत में इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को महज 500 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी ने Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को अलग अलग कीमत के साथ पेश किया है। अब कंपनी ने देश के सात प्रमुख शहरों में Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड शुरू किए जाने का ऐलान किया है।

Bounce ने अपनी स्वाइपेबल बैटरी इलेक्ट्रिक स्कूटर Infinity E1 की कीमत के ऐलान से पहले मार्केट में इसका टेस्ट राइड देने का ऐलान किया है। कंपनी अब तक Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड सिर्फ बैंगलुरू में ही ऑफर कर रही थी।

bounce-infinity-electric-scooter-launch

कौन से शहर में कब शुरू होगी टेस्ट राइड

कंपनी की ओर से शेयर की गी जानकारी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 4 मार्च, कोच्ची में 10 मार्च से टेस्ट राइड शुरू होगी। वहीं मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड 15 मार्च से शुरू होगी। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही और भी शहरों में Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड शुरू करेगी।

अगर आपने Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक कर लिया है और खरीदने से पहले टेस्ट राइड लेना चाहते हैं तो आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना चाहिए। कंपनी का कहना है कि वह Bounce Infinity E1 के बायर्स को टेस्ट ड्राइव के लिए ऑफर करेगी। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि वह Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले बॉयर्स के लिए जल्द ही फाइनेंसिंग ऑप्शन भी पेश करेगी।

bounce-infinity-e-scooter

Bounce Infinity E1 की कीमत

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और चार्जर के साथ एक्स शोरूम कीमत अगल अलग राज्यों में इस प्रकार है। यह भी पढ़ें : Nubia Z40 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत और खूबियां

एक्स शोरूमकीमत
दिल्ली₹68,999
गुजरात₹59,999
महाराष्ट्र₹69,999
राजस्थान₹72,999
कर्नाटक₹68,999
अन्य दूसरे राज्य₹79,999

Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बिना बैटरी के खरीदने पर दो ऑप्शन है। इसमें आपको बैटरी किराये पर लेनी होगी। इन दोनों ऑप्शन की कीमत इस प्रकार है। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत

बैटरी किराए पर खरीदने में कीमत
एक्स शोरूमकीमत (ऑप्शन 1)
कीमत (ऑप्शन 2)
दिल्ली₹56,999₹45,099
गुजरात₹47,999₹36,099
महाराष्ट्र₹57,999₹46,099
राजस्थान₹60,999₹49,099
कर्नाटक₹56,999₹45,099
अन्य दूसरे राज्य₹67,999₹56,099
बैटरी सर्विस मंथली सब्सक्रिप्शन
₹849₹1,249
बैटरी स्वाइप चार्ज₹35₹35

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here