यूजर्स की आ गई मौज, BSNL का ये प्लान 790GB डाटा के साथ चलेगा 13 महीने

Join Us icon
Highlights

  • BSNL के इस रिचार्ज प्लान की कीमत Rs 2399 है।
  • इस रिचार्ज में ग्राहकों कोे डेली 2GB डाटा ऑफर किया जा रहा है
  • प्लान के साथ यूजर्स कॉलिंग, डाटा एसएमएस के अलावा ओटीटी का लाभ भी ले सकते हैं।

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास एक से बढ़कर एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इन्हीं प्लान में से एक रिचार्ज के बारे में आज हम आपको जानकारी देने वाले हैं जो कि 12 महीने की जगह 13 महीने की वैधता प्रोवाइड कराता है। इस प्लान में लंबी वैधता के साथ ही ढेर सारा डाटा, फ्री कॉलिंग और एसएमएस के साथ ही OTT का लाभ दिया जाता है। आइए आगे आपको प्लान के बारे में जानकारी देते हैं।

BSNL का 13 महीने वाला प्लान

हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वह BSNL का 2399 रुपये वाले प्लान है, जिसके साथ पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। वहीं, अगर इस कीमत में आप जियो व एयरटेल के प्लान देखेंगे तो पक्के तौर पर इतनी वैधता नहीं दे रहे होंगे।

bsnl-rs-2399-plan

BSNL Rs 2399 प्लान

इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इस रिचार्ज में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा डाटा के मामले में इस प्लान में 2GB डेली डाटा दिया जाता है यानी पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 790 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में प्रति दिन 100 SMS दिए जाते हैं।

अन्य फायदों के तौर पर इस प्लान में फ्री मुफ्त रिंगटोन और Eros Now एंटरटेनमेंट सर्विस का एक्सेस भी दिया जाता है। यह प्लान फिलहाल केरल सर्सिल में उपलब्ध है सभी टेलीकॉम सर्किल्स में प्लान की उपलब्धता को लेकर आप कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कंपनी के पास 2399 रुपये वाले BSNL Plan के अलावा 1999 रुपये (BSNL 1999 Plan) भी मौजूद है, जिसमें 365 दिन की वैधता के साथ ही 500 जीबी हाई-स्पीड डाटा, डेली 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here