
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) किसी भी अन्य टेलीकॉम की तुलना में शानदार प्रीपेड प्लान उपलब्ध कराती है। इसी को देखते हुए आज हम बीएसएनएल यूजर्स के लिए कंपनी के स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) 147 की जानकारी देने वाले हैं। इस रिचार्ज में कंपनी अपने कस्टमर्स को लगभग एक महीने की वैलिडिटी के साथ डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट देते है। इस प्लान का तोड़ फिलहाल एयरटेल व जियो के पास भी नहीं है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले सभी लाभों की जानकारी देते हैं। साथ ही इसी कीमत के आस-पास मौजूद प्राइवेट कंपनियों के प्लान की जानकारी भी आपको देंगे।
BSNL रिचार्ज के बेनिफिट्स
- BSNL के 147 रुपये के प्रीपेड प्लान में 30 दिनों की वैधता मिलती है।
- इसमें यूजर्स को कुल 10GB डेटा मिलता है, जिसे जिसे एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
- डाटा के साथ ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री BSNL ट्यून्स मिलती हैं।
- हालांकि, इस प्लान के साथ कोई SMS लाभ नहीं मिलता है।
इस प्लान की टक्कर में जियो-एयरटेल के पास Rs 149 रिचार्ज
- Jio का 149 रुपए वाला प्लान: इस प्लान की कीमत 149 रुपए है। इस प्रीपेड प्लान में 20 दिनों के लिए कुल 1जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। प्लान के साथ जियो से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
- Airtel का 149 रुपये वाला प्लान: Rs 149 प्लान में 1GB डाटा और 30 दिन के लिए एयरटेल एक्स्ट्रीम की मेंबरशिप मिलती है।
किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
जियो-एयरटेल 2 रुपये महंगे होने के साथ ही कम डाटा दे रहे हैं। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो कम कीमत और ज्यादा बेनिफिट्स के मामले में BSNL का प्लान ही सबसे बेस्ट है। हालांकि, बीएसएनएल के नेटवर्क को लेकर यूजर्स को थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि अभी भी कंपनी 3जी सर्विस उपलब्ध करा रही है। दूसरी ओर एयरटेल व जियो 5जी पर पहुंच गए हैं।
BSNL 4जी लॉन्च पर हो रहा काम
कुछ समय पहले सामने आई खबरों के अनुसार बीएसएनएल 4G कनेक्टिविटी पर तेजी से काम कर रहा है। दरअसल, अभी तक बीएसएनएल अपना 4G नेटवर्क लॉन्च नहीं कर पाई। वहीं, कंपनी अपने 4G नेटवर्क को इंस्टॉल करने के लिए अलग-अलग राज्यों में काम कर रही है। हाल ही में बीएसएनएल ने एक पायलट प्रोग्राम पंजाब में शुरु किया था. यहां अब तक बीएसएनएल अपने 135 टॉवर इंस्टॉल कर चुका है। अन्य 75 टॉवर्स पर अभी काम जारी है। सभी टॉवर इंस्टॉल हो जाने के बाद तीन महीने के लिए कंपनी इनकी टेस्टिंग करेगी जिसके बाद बीएसएनएल 4G नेटवर्क पर काम तेज कर देगा।









