30 दिन वैलिडिटी और 90GB तक डाटा वाले BSNL के 5 सबसे सस्ते प्लान, शुरुआती कीमत 19 रुपये

Join Us icon

TRAI की सख्ती के बाद Reliance Jio, Airtel और Vodafone idea की ओर से मंथली वैधता वाले रिचार्ज प्लान को पेश किया जा चुका है। लेकिन, अभी भी इस कैटेगरी में सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL (BSNL Plan) के पास ऐसे कई प्लान मौजूद हैं जो इन कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए काफी हैं। दरअसल, हाल में प्राइवेट कंपनियों द्वारा लाए गए 30 दिन चलने वाले प्रीपेड प्लान्स को चुनौती देने के लिए बीएसएनएल भी अपनी प्रेपेड प्लान (BSNL Recharge) की कैटेगीर में जबर्दस्त प्लान ऑफर करती है जो कम कीमत में ज्यादा डाटा और लाभ के साथ आते हैं। इनमें सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का है। आइए आगे आपको BSNL Recharge Plan की जानकारी देते हैं जो 30 Days Validity के साथ आके हैं।

BSNL का 19 रुपये वाला प्लान

19 रुपये वाला प्लान आप अपने बीएसएनएल नंबर को 30 दिन तक ऐक्टिव रखने के लिए यूज कर सकते हैं। इस प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो इस रिचार्ज में आपको कॉलिंग के लिए प्रति मिनट 20 पैसे देने होंगे। हालांकि, कंपनी इसमें फ्री एसएमएस और डाटा बेनिफिट नहीं देती। लेकिन, कम कीमत होने के बाद भी प्लान में 30 दिन की वैधता जरूर मिलती है। इसे भी पढ़ें: BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port
indian mobile users want to port jio Number in to BSNL Network Service

BSNL का 75 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्लान की बात करें तो यह रिचार्ज भी 30 दिन की वैधता के साथ आता है। साथ ही इसमें यूजर्स को डाटा, कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स दिए जाते हैं। प्लान में 30 दिनों के लिए वॉयस कॉलिंग के लिए 200 मिनट और 2 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। इतना ही नहीं प्लान में इन लाभ के अलावा फ्री कॉलरट्यून्स का भी बेनिफिट भी मिलता है।

BSNL का 102 रुपये वाला प्लान

BSNL के 102 रुपये वाले प्लान में 30 दिन वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। वहीं, रिचार्ज में 6 हजार वॉयस सेकेंड्स और 100 SMS दिए जाते हैं। वहीं, अगर आप एक कॉलिंग प्लान की तलाश में हैं तो 30 दिन की वैधता वाले इस रिचार्ज को देख सकते हैं।

bsnl offers 4 percent discount on recharge selfcare app above rs 201 plan

BSNL का 247 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के 247 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 30 दिन की है यानी यह प्लान भी 30 दिन तक चलेगा और इसमें मिलने वाले लाभ भी 30 Days तक मिलेंगे। इस प्लान में कंपनी की ओर से कुल 50जीबी डाटा मिलता है। साथ ही प्रति दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती। इन सबके अलावा प्लान में फ्री बेनिफिट्स के तौर पर इरॉज नाउ का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: BSNL SIM एक्टिवेट करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां
लेटेस्ट वीडियो

BSNL का 299 रुपये वाला प्लान

इस लिस्ट में 30 दिन की वैधता के साथ सबसे ज्यादा डाटा इस प्लान में ही दिया जा रहा है। यूजर्स को STV_299 में 30 दिन के लिए हर दिन 3जीबी डाटा मिल रहा है। इस हिसाब से ग्राहकों को कुल 90जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान में 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी दी जा रही है।

Note: बीएसएनएल के प्लान पूरे देश में अलग-अलग सर्किल में अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। 91मोबाइल्स आपको सलाह देता है कि रिचार्ज कराने से पहले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में कंपनी की साइट या बीएसएनएल कस्टमर केयर से जानकारी हासिल कर लें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here