BSNL 4G का इंतजार जल्द होगा खत्म, लॉन्च से पहले जानें रिचार्ज प्लान और डाटा स्पीड के बारे में सबकुछ

Join Us icon

भारत में बीएसएनएल 4जी नेटवर्क (BSNL 4G Launch) लॉन्च लंबे समय से अटका हुआ है। लेकन, काफी समय से सामने आ रही जानकारियों को देखकर ऐसा लग रहा है कि जल्द ही BSNL यूजर्स को खुशियां मिलने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सारकारी स्वामित्व वाली टेल्को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस साल के अंत में देश में 4जी नेटवर्क (BSNL 4G SIM) को लाइव करने के लिए तैयार है। यह उन लाखों बीएसएनएल ग्राहकों के लिए राहत के रूप में आएगा जो काफी समय से धीमी 3जी सर्विस को इस्तेमाल कर परेशान हो चुके हैं। वहीं, माना जा रहा है कि बीएसएनएल 4जी सर्विस के लॉन्च से टेलीकॉम जगत की प्राइवेट कंपनी जैसे एयरटेल, वीआई और जियो को तगड़ी टक्कर मिलेगी। आइए आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बीएसएनएल के 4जी प्लान के बारे में सबकुछ जानकारी देते हैं।

BSNL 4G launch date

बीएसएनएल 4 जी इंडिया का लॉन्च इस साल स्वतंत्रता दिवस 2022 यानि 15 अगस्त को होगा, इसकी घोषणा सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने की कुछ समय पहले की थी। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जल्द ही आपको यह अच्छी खबर सुनने को मिलेगी कि हम इस काम को पूरा करने जा रहे हैं, और जल्द ही यह नेटवर्क बीएसएनएल नेटवर्क में तैनात किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस साल 15 अगस्त को 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन एक्सेस) नेटवर्क का तोहफा दिया जाएगा, जिसका अर्थ है कि लॉन्च के समय सेवाएं सभी क्षेत्रों में उपलब्ध होंगी। इसे भी पढ़ें: BSNL के सस्ते और वैलिडीटी बढ़ाने वाले बेस्ट प्लान, मिलने वाले लाभ देख JIO के भी छूटे पसीने

BSNL 30 days validity best recharge plans free calling internet data
Pic Credit: ET

फिलहाल भारत भर के कुछ चुनिंदा शहरों में ही अपनी 4जी सेवाओं को शुरू किया है। कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि 4जी नेटवर्क पूरा हो चुका है, कुछ समझौते आने वाले महीनों होते ही इसकी लॉन्चिंग हो जाएगी।

इसके अलावा बीएसएनएल ने आईटी सेवाओं और कंसल्टेंसी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के साथ साझेदारी की है ताकि अपने 4 जी नेटवर्क का निर्माण किया जा सके और उत्तर भारत में चंडीगढ़ और अंबाला में परीक्षण चलाया जा सके। टेल्को के कंज्यूमर मोबिलिटी डायरेक्टर सुशील कुमार मिश्रा ने कहा है कि बीएसएनएल की 4जी सेवाएं मेड इन इंडियन टेक्नोलॉजी पर चलेंगी। कंपनी की भारत में 1 लाख दूरसंचार टावर लगाने की प्लानिंग है, जिनमें से कम से कम 4000 बिहार में होंगे। इसे भी पढ़ें: 30 दिन वैलिडिटी और 90GB तक डाटा वाले BSNL के 5 सबसे सस्ते प्लान, शुरुआती कीमत 19 रुपये

BSNL 4G उपलब्धता

अपने ट्रायल के दौरान बीएसएनएल ने भारत के कई दक्षिणी और उत्तरी राज्यों में अपनी 4जी सेवाएं पहले ही उपलब्ध करा दी हैं। शुरुआत में टेल्को ने फरवरी 2020 के आसपास कोयंबटूर के दक्षिण क्षेत्र में इसे रोलआउट किया था। वहीं, अब यह नेटवर्क चेन्नई, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे आसपास के राज्यों और सर्किलों में फैल गया है। इसके अलावा, निजी दूरसंचार कंपनियों की तरह, बीएसएनएल द्वारा दी जाने वाली 4जी सेवाएं भी वीओएलटीई का समर्थन करती हैं, जो उपयोगकर्ताओं को बेहतर कॉलिंग अनुभव प्रदान करती हैं।

bsnl offers 4 percent discount on recharge selfcare app above rs 201 plan

BSNL 4G रिचार्ज प्लान

फिलहाल बीएसएनएल के पास ऐसे कई रिचार्ज प्लान हैं जो कि अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, इंटरनेट डाटा पैक के साथ-साथ एसएमएस मुफ्त जैसे बेनिफिट्स के साथ आते हैं। हालांकि ये प्लान ज्यादातर 3जी इंटरनेट की पेशकश करते हैं, लेकिन जो क्षेत्र बीएसएनएल के 4जी ट्रायल का हिस्सा हैं वहां कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा है। इसका मतलब यह है कि एक बार देश भर में 4जी रोलआउट होने के बाद, बीएसएनएल 4जी प्लान की कीमतों और लाभों के समान रहने की उम्मीद की जा सकती है।

BSNL 4G स्पीड

bsnl-4g-speed

बीएसएनएल 4जी स्पीड एयरटेल, जियो और वीआई की 4जी स्पीड के बराबर होने की संभावना है। ट्रायल के दौरान टेल्को 20 एमबीपीएस तक की स्पीड देने में सक्षम दिखाई दी थी। BSNL का कहना है कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि नेटवर्क इस समय कुछ मुट्ठी भर उपयोगकर्ताओं तक सीमित है। वास्तविक दुनिया में स्पीड अलग हो सकती है। इसे भी पढ़ें: BSNL को मोबाइल यूजर्स ने दी सलाह! Network और Service सुधार लो, लाखों लोग कर लेंगे अपना Number Port

BSNL 4G सिम कार्ड

BSNL SIM activate simple process

4G नेटवर्क और इसकी सेवाओं जैसे VoLTE और WiFi कॉलिंग का उपयोग करने के लिए यदि आप 3G या 2G सिम का उपयोग कर रहे हैं तो सिम अपग्रेडेशन की आवश्यकता आपको जरूर पड़ेगी। बीएसएनएल के 4जी सिम 20 रुपये की मामूली कीमत पर में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी समय-समय पर ऑफ़र चलाती है जहां वह अपने 3G सिम को 4G के साथ मुफ्त में स्वैप करने का ऑप्शन देती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here