
BSNL 90 Days Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने चुपचाप अपने नए 90 Days Plan को पेश कर दिया है। कंपनी ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए STV769 रिचार्ज प्लान (BSNL Recharge Plan) लॉन्च किया गया है। प्लान की खास बात है कि इसमें कॉलिंग और डाटा के साथ ही एंटरटेनमेंट और गेमिंग का मजा ग्राहकों को मिलेगा। प्लान में मिलने वाले लाभ को देखकर कहा जा सकता है कि इसकी टक्कर प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों जैसे जिओ (Jio) के Rs 749 और एयरटेल (Airtel) के 779 रुपये वाले रिचार्ज से होगी। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
कितने रुपये का है प्लान?
BSNL ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से STV769 प्लान की जानकारी दी है। कंपनी का 769 रुपये वाला यह प्लान एक खास रिचार्ज प्लान है। इसलिए यह सभी जगह उपलब्ध नहीं रहेगा। ग्राहक इसे BSNL वेबसाइस से रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान में गेमिंग का लुत्फ दिया जा रहा है। इसके लिए ग्राहकों को games.challengesarena.com पर विजिट करना होग। इसे भी पढ़ें: BSNL 5G Launch: Airtel-Jio की टेंशन बढ़ाने आ रहा BSNL 5G, इस दिन लॉन्च होगी 5जी सर्विस
90 दिनों की वैधता
एक ओर जहां बाकी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियां तीन माह के नाम पर 84 दिनों की वैधता ऑफर कर रही हैं तो वहीं, BSNL के इस प्लान में पूरे 90 दिनों की वैधता ऑफर की जा रही है। यानी प्लान में मिलने वाले सभी लाभ 90 दिनों तक इस्तेमाल के लिए यूजर्स को मिलेंगे।
180GB डाटा और फ्री कॉलिंग
जैसा कि हमने बताया BSNL STV प्लान में आपको 90 दिनों की वैधता मिलेगी। इस वैधता के दौरान ग्राहकों को डेली 2GB डाटा यानी कुल 180जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में यूजर्स को अनिलिमिटेड कॉलिंग सुविधा के साथ डेली 100 SMS दिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे देखें अपना बैलेंस और बचा हुआ डाटा, काफी सिंपल है पूरी प्रोसेस
ओटीटी के साथ गेमिंग का मजा
इस प्लान में कॉलिंग, वैधता, एसएमएस और डाटा के अलावा Eros Now एंटरटेनमेंट, Lystn Podcast सर्विस, Hardy मोबाइल गेम सर्विस, Lokhdhun, Zing का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक गेमिंग करते हैं तो 2 लाख रुपये का ईनाम जीत सकते हैं। इसके अलावा STV769 प्लान यूजर्स को 90 दिनों तक फ्री ट्यून की सुविधा मिलेगी, जिसे कितनी बार भी बदला जा सकेगा।





















