BSNL के सस्ते 90 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज, कीमत 22 रुपये से शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/BSNL-plan.jpg

BSNL (भारत संचार निगम लिमिटिड) इस समय कम कीमत में यूजर्स के फायदे वाले रिचार्ज प्लान (BSNL Recharge Plan) ऑफर करने वाली टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ऊपर रहता है। बीएसएनएल कंपनी के पास अपने ग्रहाकों के लिए ऐसे कई Prepaid Plan हैं जो कम कीमत में लंबी वैधता के साथ कई बेनिफिट्स से लैस हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही एक सस्ते रिचार्ज प्लान (BSNL cheapest 90 days validity plan) की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें कंपनी आपको बेहद ही कम कीमत में पूरे 90 दिन की वैलिडिटी दे रही है।

BSNL cheapest 90 days validity plan

BSNL के इस रिचार्ज प्लान की बात करने से पहले आपको यह जानकर हैरानी होगी कि Jio के प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में 90 दिन की वैलिडिटी वाला कोई रिचार्ज प्लान है ही नहीं। आइए आगे आपको बीएसएनएल के सस्ते 90 दिन वैधता वाले रिचार्ज की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: कैसा होना चाहिए देश का BSNL? इन 5 चीजों में हो सुधार तो, बदल जाए कंपनी की सूरत!

  1. BSNL Rs 22 Recharge Plan
  2. BSNL Rs 36 Recharge Plan
  3. BSNL Rs 201 Recharge Plan
  4. BSNL Rs 485 Recharge Plan
  5. BSNL Rs 499 Recharge Plan

BSNL का 22 रुपये वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स को महज 22 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी प्रदान करती है। यह कंपनी का सबसे सस्ता 90 दिन वैधता वाला प्लान है। इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो यह केवल कॉलिंग बेनेफिट के साथ ही आता है। इस प्लान के तहत कंपनी लोकल और एसटीडी वॉइस कॉल के लिए 30पैसा प्रति मिनट चार्ज करती है। इसके अलावा, प्लान में डाटा व एसएमएस बेनेफिट्स शामिल नहीं हैं।

BSNL का 36 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल के 36 रुपये के रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को 90 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। मिलने वाले लाभ की बात करें तो इसमें यूजर्स को 15 दिन के लिए 1GB डाटा मिलता है। साथ ही यूजर्स को 50 मिनट की फ्री वॉइस कॉलिंग का लाभ और फ्री PRBT ट्यून मिलती है, जो कि 30 दिन के लिए वैध है।

BSNL का 201 रुपये वाला प्लान

इस लिस्ट में यह प्लान थोड़ा महंगा है लेकिन, 201 रुपये में ग्राहकों को 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 300 मिनट की वॉइस कॉलिंग और 6GB डाटा मिलता है। साथ ही यह प्लान 99 रुपये फ्री SMS भी दिए जाते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे देखें अपना बैलेंस और बचा हुआ डाटा, काफी सिंपल है पूरी प्रोसेस

BSNL का 485 रुपये वाला प्लान

485 रुपये के प्लान में यूजर्स को 90 दिन तक की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड वॉइस कॉलिंग और प्रतिदिन 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा डेली मिलने वाले डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। डाटा और कॉलिंग के अलावा, यह प्लान यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

BSNL का 499 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और डेली 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ ग्राहकों को Zing सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।
नोट: अगर आप केवल वैलिडिटी के लिए किसी सस्ते रिचार्ज की ओर देख रहे हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।