BSNL के बाहुबली रिचार्ज, भरपूर डाटा के साथ मिलता है कॉलिंग का मजा, कीमत: 13 रुपये से शुरू

Join Us icon

इस समय टेलीकॉम जगत में प्राइवेट कंपनियों के साथ ही सरकारी कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) सस्ते में यूजर्स को ज्यादा फायदा देने वाले प्लान पेश कर रही है। Jio, Airtel और Vodafone Idea को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल अपने यूजर्स को कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स (BSNL Prepaid Plan) को कम कीमत में पेश करती है, जो कि भरपूर डाटा, फ्री कॉलिंग और कई शानदार बेनिफिट्स से लैस है। इसी को देखते हुए आज हम आपको कंपनी के ऐसे ही एक सस्ते डाटा रिचार्ज की जानकारी देने वाले हैं जो आपके तब काम आएंगे जब अचानक से आपका डाटा खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं BSNL Data Vocuher (BSNL Net Pack) जो 13 रुपये से शुरू होते हैं।

BSNL Data Voucher Under Rs 100

bsnl-data-voucher

  • BSNL Mini_13
  • BSNL 2G/3G_DATA_56
  • BSNL 2G/3G_DATA_73
  • BSNL STV_75
  • BSNL Combo_STV_94

BSNL का 13 रुपये वाला रिचार्ज

अगर आप BSNL यूजर्स हैं और आपको डाटा की कमी कभी भी पड़ जाए तो Mini_13 रिचार्ज आपके बहुत काम आएगा। इस रिचार्ज की कीमत 13 रुपये है और इसमें यूजर्स को 1 दिन की वैधता के साथ 2GB डाटा मिल रहा है। डाटा के अलावा इस प्लान में किसी प्रकार का कोई लाभ आपको नहीं मिलेगा।

BSNL का 56 रुपये वाला रिचार्ज

BSNL Data Voucher की लिस्ट में यह एक शानदार प्लान है। इस प्लान (2G/3G_DATA_56) की कीमत 56 रुपये है। बीएसएनएल के 56 रूपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 5,600 सेकेंड्स का टॉक-टाइम 8 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। वहीं, इस प्लान के साथ Zing Entertainment music का एक्सेस प्राप्त होता है। इस प्लान में डाटा के अलावा किसी और प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलता है।

check BSNL data SMS Talktime balance tips tricks hindi

BSNL का 73 रुपये वाला प्लान

2G/3G_DATA_73 वाले बीएसएनएल प्लान में यूजर्स को 21 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, इस वैधता के साथ ग्राहकों को 200एमबी डाटा फ्री मिलता है। प्लान में नेशनल रोमिंग का फायदा भी दिया जाता है। साथ ही मुफ्त उपयोग से परे डाटा शुल्क 3p प्रति 10KB है और APN bsnlstream के लिए यह 25p प्रति MB है। हालांकि MTNL क्षेत्र में रोमिंग के दौरान डेटा शुल्क 3p प्रति KB है।

BSNL का 75 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्लान की खासियत है कि इसमें डाटा के साथ ही कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स मिल रहे हैं। प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ वॉयस कॉलिंग के लिए 200 मिनट और 2 जीबी डाटा फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा फ्री कॉलरट्यून्स का भी लाभ मिलता है।

BSNL 30 days validity best recharge plans free calling internet data
Pic Credit: ET

BSNL का 94 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की कीमत 94 रुपये और इसमें 75 दिन की वैधता मिलती है। साथ ही 60 दिन के लिए कॉलर ट्यून सर्विस भी दी जा रही है। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 3GB डाटा दिया जाता है। वहीं, यह डाटा किसी लिमिट के साथ नहीं आता है। आप इसे अपने हिसाब से कभी-भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा 100 वॉयस मिनट्स भी दिए जा रहे हैं। वहीं, आपको 30 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here