BSNL यूजर्स की हुई मौज, 1 महीने तक FREE मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

Join Us icon

बीएसएनएल (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने दो फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ एक महीने तक फ्री इंटरनेट दे रही है। यह फ्री इंटरनेट फेस्टिवल ऑफर के तहत दिया जा रहा है, और इन दोनों प्लान्स की कीमत 500 रुपये से कम है। इस ऑफर के जरिए बीएसएनएल अपने यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, जिससे ग्राहक इसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं।

BSNL का फेस्टिवल ऑफर: फ्री इंटरनेट और शानदार फायदे

BSNL अपने फाइबर बेसिक नियो और फाइबर बेसिक ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ एक महीने के लिए फ्री इंटरनेट ऑफर कर रही है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए शर्त यह है कि आपको कम से कम तीन महीने के लिए यह प्लान्स चुनने होंगे। यह ऑफर 31 दिसंबर 2024 तक वैलिड है, यानी आपको 31 दिसंबर से पहले इन प्लान्स में रिचार्ज करवाना होगा।

BSNL Fiber Basic Neo प्लान – ₹449

बीएसएनएल का फाइबर बेसिक नियो प्लान ₹449 में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको कई लाभ मिलते हैं।

  • 30Mbps की डाउनलोड स्पीड मिलेगी
  • 3.3TB (3300GB) डाटा प्रति माह मिलेगा।
  • डेली 100GB से ज्यादा डाटा की सुविधा मिलेगी।
  • 3.3TB डेटा खत्म होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps हो जाती है।
  • अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स का फायदा मिलेगा।
  • अगर आप इस प्लान से 3 महीने के लिए रिचार्ज करते हैं, तो आपको ₹50 की छूट भी मिलेगी।

BSNL Fiber Basic प्लान – ₹499

बीएसएनएल का दूसरा प्लान फाइबर बेसिक ₹499 में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको कई लाभ मिलते हैं।

  • 50Mbps की डाटा स्पीड मिलेगा।
  • 3.3TB (3300GB) डाटा प्रति माह मिलेगा।
  • FUP के बाद स्पीड घटकर 4Mbps हो जाएगी।
  • अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा, भारत के किसी भी नेटवर्क पर मिलेगा।
  • 3 महीने के रिचार्ज पर ₹100 की छूट भी मिलती है।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • इस ऑफर का लाभ 31 दिसंबर 2024 तक ही लिया जा सकता है।
  • अगर आप इन प्लान्स से रिचार्ज करना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर से पहले रिचार्ज करवाना होगा।
  • इस ऑफर के तहत BSNL अपने ग्राहकों को शानदार इंटरनेट स्पीड और डाटा पैक के साथ-साथ कई अन्य फायदे भी दे रहा है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here