BSNL ने लॉन्च किए नए Cinemaplus OTT Entertainment Packs, शुरुआती प्राइस 49 रुपये

Join Us icon
Highlights

  • बीएसएनएल ने तीन नए पैक्स को पेश किया है।
  • बीएसएनएल प्लान्स में कई ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलेगा।
  • इन प्लान की कीमत आपके बिल में एड होकर आएगी।

ओटीटी की तरफ बढ़ते यूजर्स को देखते हुए BSNL ने तीन नए प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स को कंपनी ने Cinemaplus OTT Entertainment Packs के नाम से उतारा है। इनके लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने Lionsgate, ShemarooMe, Hungama और EpicOn जैसे ओटीटी साइट्स से पार्टनरशिप की है। आइए आगे आपको इन प्लान्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

बीएसएनएल न्यू ओटीटी पैक्स की कीमत

  • BSNL Cinemaplus 49 रुपये वाला प्लान
  • BSNL Cinemaplus 199 रुपये वाला प्लान
  • BSNL Cinemaplus 249 रुपये वाला प्लान

screenshot-2023-05-17-at-10-52-04-am

  1. बीएसएनएल सिनेमाप्लस स्टार्टर पैक: स्टार्टर पैक वर्तमान में 49 रुपये (मूल रूप से 99 रुपये) की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। इसमें शेमारू, हंगामा, लायंसगेट और ईपीआईसी ऑन की ओटीटी सेवाएं शामिल हैं।
  2. बीएसएनएल सिनेमाप्लस फुल पैक: 199 रुपये की कीमत वाले इस फुल पैक ZEE5 प्रीमियम, SonyLIV प्रीमियम, YuppTV और Hotstar का लाभ मिलता है।
  3. बीएसएनएल सिनेमाप्लस प्रीमियम पैक: यह 249 रुपये में उपलब्ध प्रीमियम पैक है, जिसमें ZEE5 प्रीमियम, SonyLIV प्रीमियम, YuppTV, Shemaroo, Hungama, Lionsgate और Hotstar का कॉन्टेंट देखने को मिलता है।

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि बीएसएनएल आपको अलग-अलग ओटीटी कंटेंट प्रोवाइडर कॉम्बिनेशन के साथ तीन पैक ऑफर कर रहा है। चयनित पैक के आधार पर सभी ओटीटी के लिए सदस्यता आपके फाइबर कनेक्शन के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक्टिव हो जाएगी। वहीं, प्लान की कीमत आपके बिल में सदस्यता शुल्क के तौर पर एड होकर आएगी।

कुल मिलाकर कहा जाए तो बीएसएनएल सिनेमाप्लस आपकी सभी मनोरंजन आवश्यकताओं के लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन है। अगर आप ओटीटी के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो यह पैक्स आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here