बीएसएनएल ने पेश किए 99 रुपये और 319 रुपये के दो नए प्लान्स, जानें सारे बेनिफिट

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में 129 रुपयें का नया प्लान पेश किया है जो 28 दिनों के लिए इंटरनेट डाटा व वॉयस कॉल के साथ हैलो ट्यून फ्री दे रहा है। बाजार में छिड़ी प्राइस वॉर के बीच अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने भी दो नए प्लान पेश कर दिए हैं। कंपनी की ओर से 99 रुपये और 319 रुपये के दो प्लान पेश किया गए हैं जो प्री-पेड ग्राहकों का अनलिमिडेट बेनिफिट देते हैं।

बीएसएनएल की ओर से पेश किए गए ये दोनों प्लान प्रीपेड कस्टमर्स के लिए हैं। कपंनी ने अपने दोनों ही नए प्लान वॉयस पैक के रूप में पेश किए हैं जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा प्रदान करते हैं। बीएसएनएल 99 रुपये वाला प्लान जहां 26 दिनों की वैधता के साथ आता है वहीं कंपनी का 319 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है।

girl-with-phone-indian-12

बीएसएनएल के दोनों ही प्लान्स में लोकल व एसटीडी आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क वॉयस कॉल पूरी तरह से मुफ्त दी जा रही है जो रोमिंग के दौरान भी पूरी तरह से फ्री रहेगी। वहीं वॉयस कॉल के अलावा कंपनी इन दोनों ही प्लान्स में फ्री कॉलर ट्यून सर्विस (पीआरबीटी) भी दी जा रही है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार कोई भी कॉलर ट्यून मुफ्त में लगवा सकते हैं।

जियो के 8जीबी फ्री डाटा की टक्कर में आइडिया दे रहा है 10 जीबी 4जी डाटा मुफ्त, जानें कैसे पाएं लाभ

कंपनी की ओर से ये दोनों प्लान्स दिल्ली और मुंबई को छोड़कर पूरे भारत में लागू कर दिए गए हैं। ध्यान रहें ये दोनों ही प्लान वॉयस पैक के रूप में लॉन्च किए गए हैं, इनमें ग्राहकों को किसी तरह का इंटरनेट बेनिफिट या एसएमएस सर्विस नहीं प्राप्त होगी। ये प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं जो इंटरनेट का कम लेकिन कॉलिंग का ज्यादा यूज़ करते हैं। इंटरनेट डाटा के लिए कंपनी के अन्य पैक से रिचार्ज कराना होगा।