BSNL लाया शानदार रिचार्ज प्लान, हर महीने मिलेगा 75GB डाटा, फ्री कॉलिंग और SMS

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/06/BSNL.jpg

भारत की आजादी के 75 साल (15 August 2022) पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ (Amrit Mahotsav of Azadi) समारोह इंडिया में मनाया जा रहा है। वहीं, इसी को देखते हुए सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक बहुत ही जबरदस्त प्रीपेड रिचार्ज प्लान (BSNL Best Plan) लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा पेश किया गया प्लान खासकर उन लोगों को आकर्षित करने जो ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करने के दौरान लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश करते हैं। कंपनी द्वारा पेश किए गए BSNL Rs 2022 Plan में Data, Calling, SMS के साथ ही लंबी वैधता ऑफर की जा रही है। आइए आगे जानते हैं इस प्लान के बारे में सबकुछ।

31 अगस्त तक वैध रिचार्ज

बीएसएनएल द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव PV_2022 के रूप में लॉन्च किया गया यह रिचार्ज GSM Prepaid Mobile यूजर्स के लिए है। वहीं, इस ऑफर का लाभ 31 अगस्त 2022 तक ही लिया जा सकता है। तो अगर आप इस वाउचर का फायदा लेना चाहते हैं तो इस महीने के अंदर रिचार्ज कर लें। इसे भी पढ़ें: 24,680 नए गांवों को मिलेगी BSNL 4G Services, लगेंगे सैकड़ों मोबाइल टॉवर! हुई 1.64 लाख करोड़ पैकेज की घोषणा

300 दिन की वैधता

यदि आप लंबी वैधता वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो BSNL के 2022 रुपये का प्रीपेड प्लान आपके लिए शानदार रहेगा। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 300 दिन की वैधता मिलती है। लगभग एक साल की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में डाटा और कॉलिंग की भी भरमार मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान से जुड़े और फायदों के बारे में सबकुछ।

हर माह मिलेगा 75जीबी डाटा

बीएसएनएल 2022 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ हर महीने 75GB डाटा ऑफर कर रही है। वहीं, हर माह 75GB डाटा खत्म होने के बाद, इन्टरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। लेकिन, यहां ध्यान दें कि डाटा पहले 60 दिनों के लिए ही मिलेगा। इसका मतलब प्लान में कुल 150जीबी डाटा दिया जाएगा। अगर आप डाटा इसके बाद भी यूज करना चाहते हैं तो उसके आपको अलग से डाटा वाउचर के साथ रिचार्ज करना होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL 2022 के बेस्ट रिचार्ज, इनके सामने Jio-Airtel के प्लान भी हैं पानी कम!

इस प्लान के साथ यूजर्स को 150जीबी कुल डाटा के अलावा 300 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते रहेंगे। कुल मिलाकर देखने में यह प्लान काफी शानदार लग रहा है।

बता दें कि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस प्लान की जानकारी दी है। हालांकि, जानकारी कंपनी ने अपने Karnataka सर्किल की ओर से दी है। इसलिए हम पक्के तौर पर कह सकते हैं कि यह प्लान कर्नाटक में रिचार्ज किया जा सकता है। लेकिन, दूसरे राज्यों में रिचार्ज उपलब्ध होगा या नहीं इसके लिए आपको कंपनी के कस्टमर केयर पर पुष्टी करनी होगी।