
भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL लगातार कोई न कोई ऐसा प्लान लेकर आ रही है जो न सिर्फ किफायती और सस्ते होते हैं बल्कि साथ ही Jio, Airtel या Vi की तुलना में कम दाम में अधिक बेनिफिट प्रदान करते हैं। इसी कड़ी में अब अपने ग्राहकों को साल 2026 का तोहफा देते हुए बीएसएनएल ने एक ऐसा रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसकी कॉस्ट सिर्फ 7 रुपये प्रतिदिन पड़ेगी और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 3जीबी डाटा भी मिलेगा।
यह बीएसएनएल एनुअल प्लान है जो 2799 रुपये में लॉन्च हुआ है। कंपनी इसे New Year Annual Plan टैग के साथ प्रोमोट कर रही है। यह वार्षिक मोबाइल रिचार्ज 1 साल यानी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। अगर डेली खर्च निकाला जाए तो ग्राहकों को यह प्लान 7.6 रुपये (₹2799 / 365 दिन) का पड़ेगा। वहीं सबसे अच्छी बात यह भी है कि एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल रिचार्ज करने के झंझट से छुट्टी भी मिल जाएगी।
Make your New Year resolution count: switch to BSNL ₹2799 Annual Plan, offering 3GB data/day, unlimited calls, 100 SMS/day and 365 days validity, full year of seamless connectivity.
Recharge smart via #BReX 👉 https://t.co/41wNbHpQ5c #BSNL #BSNLRechargePlan… pic.twitter.com/sJNMr5z8Am
— BSNL India (@BSNLCorporate) December 30, 2025
अब 2799 रुपये वाले बीएसएनएल एनुअल प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से प्रतिदिन 3जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। यह डाटा डेली लिमिट के साथ आएगा यानी अगर एक दिन में 3GB data का इस्तेमाल नहीं होता है तो यह अगले दिन के डाटा में शामिल नहीं होगा और अगले दिन फिर से नया 3जीबी डाटा मिलेगा। अगर 365 दिन के हिसाब से देखें तो मोबाइल यूजर्स को इस बीएसएनएल प्लान में कुल 1095जीबी डाटा (3जीबी x 365 दिन) प्राप्त होगा।
यह BSNL Annual Plan अपने कस्टमर्स को पूरे साल अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करेगा। ये कॉल पूरी तरह से मुफ्त रहेगी और किसी भी कंपनी के नंबर पर इनका फ्री यूज़ किया जा सकेगा। ये रोमिंग फ्री होगी। वहीं असीमित कॉलिंग के साथ ही कंपनी की ओर से हर दिन 100 SMS भी दिए जाएंगे। ये एसएमएस भी लोकल या एसटीडी नंबर पर मुफ्त रहेंगे।
यह बीएसएनएल प्लान लेना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब ढूंढें तो 2799 रुपये वाले एनुअल प्लान को भरपूर बेनिफिट्स वाला किफायती प्लान कहा जा सकता है। अगर आप ऐसे एरिया में रहते हैं जहां BSNL Network बिल्कुल सही आता है तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। कॉलिंग की समस्या नहीं होगी और बिना रूकावट इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की सुविधा भी मिल जाएगी।
इसके अलावा अक्सर देखा जाता है कि कई इलाकों में रिलायंस जियो, एयरटेल या वोडाफोन आइडिया के नंबर पर इंटरनेट सही नहीं चलता है और डाटा स्पीड भी कम मिलती है। अगर ऐसी जगह पर BSNL 4G Jio 5G या दूसरी प्राइवेट कंपनियों से बेहतर रिस्पांस दे रहा है तो इस स्थिति में भी बीएसएनएल का सालाना रिचार्ज प्लान चुनने में कोई बुराई नहीं है।

बताते दें कि भारत सरकार की योजना BSNL 4G पर ही आने वाले दिनों में 5G सर्विस मुहैया कराने की है। ऐसी स्थिति में बीएसएनएल नेटवर्क और इंटरनेट की स्थिति में भी काफी ज्यादा सुधार हो जाएगा। वहीं पिछले महीनों में इसी सरकारी और सस्ती टेलीकॉम कंपनी ने पूरे देश में 92 हजार से भी ज्यादा नए मोबाइल टावर शुरू किए हैं। ये नए टावर नो नेटवर्क या स्लो कवरेज की समस्या खत्म करेंगे।













