
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी समय से एक से बढ़कर एक ऑफर की पेशकश कर रही है। इस कड़ी में कंपनी ने कुछ समय पहले अपने दो वार्षिक प्रीपेड प्लान के साथ कुछ लिमिटेड टाइम के लिए 90 दिन तक की एक्सट्रा वैधता देने का ऐलान किया था जो कि अब खत्म ही होने वाला है। अगर आप इन प्लान लेते हैं तो आप भी काफी फायदे में रहेंगे। यह ऑफर 31 मार्च 2022 तक चलेगा और इस ऑफर में दो प्रीपेड प्लान शामिल हैं। आइए आगे आपको इन प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
क्या है ऑफर
बीएसएनएल अपने PV2399 Mobile Recharge Plan यानी 2399 रुपए वाले प्लान और 2999 के साथ क्रमश: 60 व 90 दिन की वैधता एक्स्ट्रा बिना किसी कीमत के ऑफर कर रहा है। हालांकि, यह ऑफर 31 मार्च 2022 तक के लिए ही लागू है। अगर आप एक साथ साल भर की वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं रहे हैं तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 1000GB डाटा के साथ BSNL लाया धाकड़ प्लान, Jio-Airtel की उड़ी नींद
BSNL का 2999 रुपये वाला प्लान
BSNL के 2999 रुपये वाले रिचार्ज में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता मिलती है। लेकिन, बीएसएनएल के खास ऑफर के तहत कंपनी इस प्लान में 90 दिनों की एडिशनल वैधता दे रही इस हिसाब से इस प्लान की वैधता 365 दिनों से बढ़कर 455 दिनों की हो जाती है।
इसके अलावा प्लान में यूजर्स को डेली 3GB डाटा दिया जाता है। वहीं, वॉयस कॉलिंग इस प्लान में अनलिमिटेड मिलती है। साथ ही रिचार्ज में प्रतिदिन 100 SMS भी मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: बस शुरू होने ही वाली है BSNL 4G सर्विस, टेंशन में Jio-Airtel
लेटेस्ट वीडियो
BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान
BSNL के 2399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी 365 दिनों की वैधता मिलती है। लेकिन, BSNL के खास ऑफर के तहत इस प्लान के साथ 60 दिनों की एडिशन वैधता दी जा रही है। इस हिसाब से इस प्लान में कुल 425 दिनों की वैधता मिलेगी। वहीं, यूजर्स को प्लान में डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ओटीटी का फायदा देते हुए कंपनी अपने प्लान में इरोज़ नाउ का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।











