BSNL ने उड़ाए Jio-Airtel के छक्के, कम हुई प्रीपेड Recharge की कीमत, जानें फुल ऑफर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/BSNL-Plan.jpg

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Jio-Airtel के छक्के छुड़ाते हुए अपने शानदार ऑफर की पेशकश की है। एक ओर जहां प्राइवेट कंपनियां अपने प्लान की कीमत बढ़ा रही हैं। वहीं, दूसरी ओर बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए प्रीपेड प्लान की कीमत कम कर रहा है जो अपने मोबाइल ऐप – सेल्फकेयर (BSNL SelfCare App) के माध्यम से रिचार्ज कर रहे हैं। आपको याद दिला दें कि BSNL ने कुछ महीने पहले सेल्फकेयर मोबाइल ऐप लॉन्च किया था। आइए आगे आगे जानते हैं कि किस रिचार्ज पर और कब तक इस मिलने वाले डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

31 मार्च 2022 तक ऑफर

BSNL ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि कंपनी के mobile app – Selfcare के माध्यम से रिचार्ज कराने वाले यूजर्स को 4 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही यह ऑफर कुछ लिमिटेड समय के लिए है। इस ऑफर की लास्ट डेट 31 मार्च 2022 है। इसे भी पढ़ें: BSNL और JIO के इस Recharge Plan में कौन बेहतर खुद देख लें, फ्री कॉलिंग और ढेर सारे डाटा से हैं लैस

इन रिचार्ज पर मिलेगा डिस्काउंट

गौरतलब है कि रिचार्ज ऑफर केवल 201 रुपये और अधिक कीमत के प्लान पर लागू होगा। वहीं, बात करें ऐप की तो इस ऐप में यूजर्स को लेटेस्ट जानकारी मिलेगी। साथ ही बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप में ग्राहक प्रीपेड मोबाइल प्लान, मैंन अकाउंट बैलेंस, प्लान वैलिडिटी, लेटेस्ट ऑफ़र आदि के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

BSNL Selfcare app

सेल्फ केयर ऐप को बिल पे, रिचार्ज, मैनेज अकाउंट, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, स्पेशल ऑफर, हेल्प एंड सपोर्ट, बीएसएनएल रिवार्ड्स, लैंग्वेज, सेटिंग्स और लॉगआउट के ऑप्शन के साथ एक बेहतर इंटरफेस मिलेगा। बीएसएनएल उपयोगकर्ता ऐप को डाउनलोड करने के बाद एक ओटीपी के साथ इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहक अपने रिचार्ज हिस्ट्री और ऐप का उपयोग करके रिचार्ज भी करवा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL के सस्ते 3GB डाटा वाले प्लान के आगे क्या टिक पाएगा Vodafone Idea का ये किफायती रिचार्ज, जानें यहां

लेटेस्ट वीडियो

10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऐप डाउनलोड

बीएसएनएल सेल्फकेयर की गूगल प्ले स्टोर पर 4.4 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, इसे पहले ही 10 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इतना ही नहीं यह एक बहुत ही लाइट एप्लिकेशन है जिसे डाउनलोड करने के लिए ज्यादा डाटा खर्च नहीं होगा। बीएसएनएल सेल्फकेयर आईओएस और एंड्रॉइड दोनों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है।