
अगर आप अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज कराने का विचार कर रहे हैं और ज्यादा पैसे खर्च न करते हुए एक सस्ते रिचार्ज की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको आज दो टेलीकॉम कंपनियों के सस्ते रिचार्ज (cheapest unlimited calling recharge plans) की जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में हमने BSNL और Vodafone Idea के दो सस्ते रिचार्ज की तुलना की है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं जो ज्यादातर सिर्फ वैधता के लिए ही रिचार्ज कराते हैं। आइए आगे बिना देर कर शुरू करते हैं दोनों ही प्लान की तुलना, जिससे आप यह तय कर पाएं कि किस प्लान में आपको ज्यादा और अच्छे बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
BSNL Rs 106 Plan Vs Vodafone Idea Rs 109 Plan
इस तुलना में हमने एक ओर BSNL की तरह से प्रोवाइड किए जाने वाले सबसे सस्ते प्लान में से एक Rs 106 वाले रिचार्ज को रखा है जो कि 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं, Vodafone Idea यानी Vi सस्ते अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान Rs 109 को रखा है जो कि 15 दिन की वैधता के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: BSNL ने सुनी यूजर्स की मांग! लगाएगी 1 लाख नए मोबाइल टॉवर, होगा Network Coverage का समाधान
Vodafone Idea Rs 109 recharge plan
सबसे पहले बात करते हैं Vodafone Idea के Rs 109 रिचार्ज प्लान के बारे में, जिसमें 200MB का कुल डाटा 15 दिन की वैधता के साथ मिलता है। इसके अलावा रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग 15 दिन के लिए मिलेगी। हालांकि, रिचार्ज में फ्री SMS का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में पहले 1GB का डाटा दिया जाता था और 20 दिन की वैधता दी जाती थी। लेकिन, हाल ही में कंपनी ने इस प्लान में बदलाव कर डाटा और वैधता को कम कर दिया।
BSNL Rs 106 recharge plan
BSNL के पास ऐसे कई प्लान मौजूद हैं जो कम कीमत में ढेर सारे बेनिफिट्स के साथ आते हैं। इन्हीं प्लान में से एक Rs 106 रिचार्ज प्लान भी है। इस प्लान में कुल 3GB का डाटा मिलता है, जिसके साथ 84 दिन की वैधता शामिल है। यह वोडाफोन आइडिया के प्लान में मिलने वाली वैधता से लगभग 5 गुना ज्यादा है। हालांकि, बीएसएनएल के प्लान में कॉलिंग के लिए सिर्फ 100 मिनट्स ही मिलते हैं। वहीं, BSNL plan में भी किसी प्रकार का कोई SMS लाभ नहीं मिलता। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने कर दी हद, इस प्लान में 24GB डाटा कम कर यूजर्स को फिर कर दिया नाराज
इसके अलावा बीएसएनएल के प्लान में पीआरबीटी का लाभ भी मिलता है। यह एक व्यक्तिगत रिंग-बैक ट्यून है जो यूजर्स को कॉलर ट्यून के रूप में अपनी इच्छा का एक सॉन्ग सेट करने की परमिशन देता है। PRBT का लाभ इस प्लान में 60 दिनों के लिए ही वैध है।
लेटेस्ट वीडियो
निष्कर्ष
इन दोनों ही प्लान में से बीएसएनएल सबसे ज्यादा 3GB डाटा और 84 दिनों की वैलिडिटी जैसे बेनिफिट्स ऑफर करता है। हालांकि, अभी भी बीएसएनएल वोडाफोन आइडिया की 4जी सर्विस की तुलना में डाटा 3जी स्पीड पर दे रहा है। इसके अतिरिक्त वीआई बीएसएनएल के विपरीत पूरी रिचार्ज वैधता के दौरान अनलिमिटेड कॉल प्रदान करता है और दूसरी ओर BSNL केवल 100 मिनट की मुफ्त कॉलिंग प्रदान करता है। दोनों प्लान मुफ्त एसएमएस लाभ नहीं देते हैं। यदि आप सबसे सस्ता प्लान लंबी वैधता के साथ चाहते हैं तो BSNL का प्लान बेस्ट है।





















