
दिवाली निकल गई है, लेकिन टेलीकॉम सेक्टर में ऑफर्स अभी बंद नहीं हुए हैं। जी हां, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) विभाग की ओर से पोस्ट दीपावली ऑफर की पेशकश की गई है। अगर आप BSNL यूजर हैं तो इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने लंबी वैधता वाले रिचार्ज पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। हालांकि, यह फेस्टिव ऑफर जल्द खत्म होने वाला है क्योंकि इसकी लास्ट डेट 7 नवंबर कंपनी द्वारा तय की गई है। आइए आगे आपको इस ऑफर की पूरी जानकारी देते हैं।
BSNL का पोस्ट दिवाली ऑफर
बीएसएनएल ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह अपने यूजर्स के लिए दिवाली पोस्ट ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने 1,999 रुपये वाले प्लान पर पूरे 100 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसका बाद प्लान की कीमत सिर्फ 1,899 रुपये रह जाएगी।
Post Diwali Special offer!
Get ₹100 OFF our ₹1999 Recharge Voucher—now just ₹1899! Enjoy 600GB data, unlimited calls, games, music, and more for a full year. This festive offer is valid until November 7, 2024. Recharge today and let BSNL brighten your digital life!#BSNL… pic.twitter.com/ytJf1ojoJb— BSNL India (@BSNLCorporate) November 4, 2024
BSNL Rs 1999 प्लान डिटेल
- बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान के साथ यूजर्स को 600 जीबी हाई स्पीड डाटा और 365 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलेगा।
- वहीं, 600 जीबी डाटा के अलावा इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।
- इसके अलावा आपको बता दें कि लंबी वैलिडिटी और कम कीमत वाला यह प्लान एक साल तक आपकी सिम को एक्टिव रखने में भी मदद करेगा।
Note: जैसा कि हमने आपको बताया कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है जो 28 अक्टूबर से शुरू हुआ है। वहीं, इस दिवाली ऑफर का फायदा इस महीने की सात तारीख यानी 7 नवंबर तक उठाया जा सकता है।
BSNL हर रिचार्ज पर दे रही 2 प्रतिशत मिलेगा डिस्काउंट
दरअसल, BSNL ने हाल ही में अपने X सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि वह 249 रुपये से ऊपर की कीमत के सभी रिचार्ज पर 2 प्रतिशत डिस्काउंट देगी। हालांकि, ग्राहकों को डिस्काउंट हासिल करने के लिए BSNL Selfcare App का इस्तेमाल करना होगा। इस ऐपा को ग्राहक अपने एप स्टोर व गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।









