BSNL के 5 बेस्ट रिचार्ज प्लान, कीमत 99 रुपये से शुरू

BSNL एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी होने के बाद भी पिछले कुछ महीनों में अपने दमदार प्रीपेड प्लान्स (BSNL Prepaid Plan) के दम पर प्राइवेट कंपनियों को पीछे छोड़ रही है। एक तरफ जहां Jio, Airtel और Vodafone Idea ने जैसी कंपनियों ने अपने-अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमत को बढ़ाया है, वहीं बीएसएनएल ने अपने यूजर्स (BSNL Users) को सस्ते कीमत पर प्रीपेड प्लान्स मुहैया करा रही है। इसी को देखते हुए आज हम आपको बीएसएनएल (BSNL PLANs/STVs) के 5 ऐसे प्लान की जानकारी देने वाले हैं जो अनलिमिटेड कॉलिंग (BSNL Unlimited Calling Plan) के साथ आते हैं। वहीं, लिस्ट में मौजूद कुछ प्लान में ढेर सारा डाटा भी मिलता है। आइए बिना देर करे आगे आपको इन प्लान की जानकारी देते हैं।
BSNL 5 Best Recharge
- BSNL STV 99
- BSNL STV 118
- BSNL STV 319
- BSNL PV 999
- BSNL PV 1499
BSNL का 99 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल (BSNL) का यह एक स्पेशल टैरिफ वाउचर है जिसकी कीमत 99 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को किसी डाटा या एसएमएस का लाभ तो नहीं मिलेगा। लेकिन, इसमें आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। इस प्रीपेड प्लान में आपको फ्री PRBT सर्विस भी शामिल है, जिससे आप अपने पसंद की कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: BSNL नंबर चेक करने का सबसे आसान तरीका, जानें यहां
BSNL का 118 रुपये से सस्ता प्लान
बीएसएनएल (BSNL) के इस प्लान की कीमत 118 रुपये है और यह भी एक स्पेशल टैरिफ वाउचर है। इस प्लान की वैधता 20 दिन, डेली 0.5GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री PRBT सेर्विस का लाभ मिलता है। डेली डाटा के खत्म होने के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड को घटाकर 40Kbps कर दिया जाएगा। हालांकि, इस प्लान में आपको एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है।
BSNL का 319 रुपये वाला प्लान
अगर बात करें STV 319 रुपये वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को 10GB डाटा, टोटल 300 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैलिडिटी 65 दिनों की है।
BSNL का 999 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 999 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में वैधता 200 दिन की मिलती है। वहीं, इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। साथ ही 60 दिन के लिए फ्री PRBT सेर्विस का लाभ मिलता है। हालांकि, प्लान में डाटा और एसएमएस का कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL 2022 के बेस्ट रिचार्ज, इनके सामने Jio के प्लान भी हैं पानी कम
BSNL का 1499 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 1499 रुपये वाले प्लान में 336 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। वहीं, इस वैधता के दौरान ग्राहकों को कुल 24 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है साथ ही डेली 100 SMS भी मिलेंगे।
नोट: यह सभी प्लान बीएसएनएल कर्नाटक सर्किल के लिए हैं। लेकिन, अगर आप दूसरे राज्य के बीएसएनएल यूजर्स हैं तो कंपनी की साइट या BSNL कस्टमर केयर पर कॉल कर चेक कर सकते हैं कि क्या यह प्लान आपके स्टेट में भी वैध है या नहीं।