BSNL ने बदले 118 रुपए, 187 रुपए और 399 रुपए वाले प्रीपेड प्लान, अब कम मिलेगी वैधता

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/03/bsnl-pic.jpg

टेलीकॉम सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों के साथ ही सरकारी कंपनी BSNL भी अब अपने प्लान्स में धीरे-धीरे मिलने वाले लाभ को कम कर रही है। दरअसल, BSNL ने केरल सर्किल में अपने प्रीपेड प्लान में कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों को बढ़ाने से अलग उनके साथ होने वाले फायदों को कम कर रही है।

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल ने अपने 118 रुपए, 187 रुपए और 399 रुपए वाले प्लान की वैधता कम कर दी है। इस फैसले से कुछ दिनों पहले ही दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया था। इसके बाद से BSNL अपने प्लान्स की कीमत न बढ़ाकर मिलने वाले लाभ कम कर रही है। इसे भी पढ़ें: BSNL के इस शानदार प्लान की हुई वापसी, हर दिन मिलेगा 3GB डाटा

बदलाव के बाद केरल सर्किल में 118 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब सिर्फ 21 दिनों की कर दी गई है जो कि पहले 28 दिन थी। हालांकि, फिलहाल अन्य सर्कल में प्लान के साथ 28 दिन की वैधता दी जा रही है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को 250 मिनट वॉयस कॉल मिनट प्रतिदिन, 0.5 जीबी हाइ-स्पीड डाटा, मुफ्त पीआरबीटी और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसी तरह से बीएसएनएल केरल की वेबसाइट पर 187 रुपए वाले प्लान को 24 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट किया गया है। पहले इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की थी। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स सिर्फ एक मैसेज भेजकर पा सकते हैं कॉल करने पर कैशबैक, जाने क्या है प्रोसेस

वैधता के अलावा इस प्लान में मिलने वाले लाभ पहले जैसे ही हैं। प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 350 मिनट कॉल, प्रतिदिन 3 जीबी डाटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और मुफ्त पीआरबीटी बंडलिंग मिलेगा। वहीं, 153 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दी गई है।

इतना ही नहीं कंपनी ने 399 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब 65 दिनों की कर दी है। पहले यह प्लान 80 दिनों की वैधता के साथ आता था। अन्य सर्कल में यह प्लान अभी भी 80 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा केरल सर्किल में बीएसएनएल के इस प्लान में अब हर 1 जीबी की जगह 2 जीबी हाइ-स्पीड डेटा मिलेगा।

हाल ही में BSNL ने अपने 29 रुपये और 47 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया था। BSNL हरियाणा वेबासइट लिस्टिंग के अनुसार 29 रुपए वाले BSNL प्रीपेड प्लान को रिवाइज कर इसकी वैधता 7 दिन से कम कर 5 दिन कर दिया गया है। इस प्लान नें यूजर्स को पहले की तरह ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1जीबी डाटा और 300 SMS दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा अगर बात करें 47 रुपए वाले प्लान की तो इसमें अब यूजर्स को 7 दिन की वैधता मिलेगा। वहीं, पहले प्लान में 9 दिन की वैधता मिलती थी। हालांकि, पहले मिलने वाले लाभ अभी भी वही रहेंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल (250 मिनट प्रतिदिन) और 1जीबी डाटा मिलता है।

सोर्स