JIO 666 vs BSNL 666: बीएसएनएल दे रहा 94GB एक्स्ट्रा डाटा और ज्यादा वैधता, देखें प्लान्स का पूरा तिया-पांचा

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम कंपनियों (Telecom Companies) के बीच आगे निकलने की होड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं, इसी बीच कंपनियां मोबाइल यूजर्स को लुभाने के लिए कई तरह के एक से बढ़ कर एक रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए लिए ये समझना मुश्किल हो जाता है कि उनके लिए किस कंपनी का कौन सा रिचार्ज प्लान बेस्ट है। यह समस्या तब ज्यादा होती है जब एक ही कीमत के प्लान दो कंपनियों द्वारा ऑफर किए जा रहे हों। आज हम इस आर्टिकल में BSNL और Jio के एक ऐसे ही प्लान की बात करेंगे जिसकी कीमत तो एक जैसी है। लेकिन, मिलने वाले लाभ के मामले में काफी अंतर है।

Jio 666 vs BSNL 666

हम बात कर रहे हैं दोनों कंपनियों की ओर से पेश किए जा रहे 666 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की। इन दोनों ही कंपनियों की के प्लान की कीमत एक जैसी है। लेकिन, मिलने वाले लाभ में काफी अंतर है। आइए आगे आपको इसकी जानकारी देते हैं कि आखिर एक ही कीमत होने के बाद भी BSNL के प्लान में कैसे जियो कितना ज्यादा डाटा और वैधाता मिल रही है।

BSNL beats Reliance Jio in long term plan data benefits free offer

BSNL Rs PV666 Prepaid Plan

BSNL Rs 247 vs Jio Rs 249 recharge Plan comparison know Which Is Better and why

इस रिचार्ज पर 110 दिन की वैधता मिलेगी। इस हिसाब से यूजर्स को प्लान में कुल 220जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। वहीं, रिचार्ज में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लान में देशभर में कहीं भी कॉलिंग फ्री रहेगी। कॉलिंग और डाटा के अलावा इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100एसएमएस का लाभ मिलेगा। साथ ही जिंग म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और हार्डी गेम म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

Jio Rs 666 Prepaid Plan

reliance-jio

वहीं, अगर बात करें जियो के प्लान की तो इसमें 84 दिन की वैधता दी जा रही है। इस प्लान के बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 1.5 GB डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। पूरी वैधता के दौरान 126 GB डाटा दिया जा रहा है। साथ ही किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही। साथ ही प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाएंगे। इसके अलावा Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

लेटेस्ट वीडियो

निष्कर्ष

दोनों प्लान में से अगर देखा जाए तो बीएसएनएल का प्लान साफ तौर पर आगे निकलता है। Jio से ज्यादा डाटा, वैधता और दूसरी बेनिफिट्स बीएसएनएल के 666 रुपए वाले प्लान में मिल रहे हैं। लेकिन, बीएसएनएल में मिलने वाला डाटा अभी भी 3G पर मिलेगा। इसलिए डाटा स्पी़ड के मामले में जियो बाजी मार जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here