
VIP नंबर का क्रेज इंडिया में सिर्फ गाड़ियों तक ही सीमित नहीं है। इस समय लोग एक सिर्फ एक मोबाइल नंबर के लिए लाखों रुपए तक खर्च करने से पीछे नहीं हटते। ऐसा ही वीआईपी मोबाइल नंबर का क्रेज हाल ही में देखा गया। दरअसल, यमुनानगर में BSNL के एक VIP मोबाइल नंबर की बोली 1.26 लाख रुपये तक जा पहुंची। बीएसएनएल कार्यालय की ओर से पैसे पेड करने के बाद उसे उस शख्स को यह नंबर आवंटित कर दिया गया। अब आप सोच रहे होंगे कि जब ये नंबर इतनी कीमत में बेचा गया है तो इसकी खासियत भी कुछ होगी।
1.26 लाख का लिया नंबर
दरअसल, वीआईपी मोबाइल नंबर के लिए बीसएनएल समय समय पर नीलामी करती है। इस नीलामी में कंपनी के एक यूनीक सीरीज नंबर के लिए आम लोग बोली लगाते हैं और जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है नंबर उसे दे दिया जाता है। ऐसी ही एक नीलामी ने यमुनानगर के एक व्यक्ति ने BSNL का VIP नंबर खरीदा। इसे भी पढ़ें: सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सी.एस.सी के मंडल अभियंता संदीप जैन व इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि ने बताया कि यह ओपन बोली थी, जिसमें एक व्यक्ति ने नंबर खरीदा। साथ ही उन्होंने बताया की बीएसएनएल की ओर से इस प्रकार की नीलामी थोड़े-थोड़े समय के दौरान होती रहती है।
ऐसे लें BSNL VIP नंबर
आपतो बता दें कि बीएसएनएल के वीआईपी नंबर में कोई भी बोली लगा सकता हैं। इसके लिए आपको BSNL के वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आप आने वाले समय में होने वाली बोली में हिस्सा ले सकते हैं। साथ ही वेबसाइट पर Fancy Numbers Auction कैटेगरी के अंदर आपको सारी डिटेल मिल जाएंगी। इसे भी पढ़ें: BSNL का बंपर ऑफर, इन 2 प्लान में मिल रहा फुल टॉक-टाइम
आलू बेचने वाले ने खरीदा था वीआईपी नंबर
आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें राजस्थान में कोटा के एक आलू व्यवसायी ने BSNL के VIP नंबर को खरीदा था। बीएसएनएल के एक कर्मचारी के अनुसार आलू व्यापारी तनुज डुडेजा को वीआईपी मोबाइल नंबर रखना पसंद है। 2.4 लाख रुपये का वीआईपी नंबर उनकी दूसरी खरीद है क्योंकि उन्होंने पहले भी एक लाख रुपये में एक और नंबर खरीदा था।
लेटेस्ट वीडियो
अब आप सोचे रहे होंगे कि वह नंबर कौनसा था, जिसे 2.4 लाख रुपए में बेचा गया। आपको बता दें कि इस मोबाइल नंबर की खासियत है कि इसके शुरू के चार अंक के बाद के छह अंक जीरो (000000) हैं। यह नंबर 88 से शुरू होता है, फिर दो और अंकों के बाद छह शून्य यानी 000000 शामिल (पूरा नंबर 88XX000000) है। हालांकि, प्राइवेसी का खयाल रखते हुए हमने तीसरे और चौथे अंक की जगह XX लिखा है।




















