iPhone 16 बिकेगा 48,499 रुपये में! जानें कब, कहां और कैसे खरीद सकते हैं यह सबसे सस्ता आईफोन

Join Us icon

Apple iPhone चलाना है लेकिन बजट कम है तो आपके लिए बहुत ही बेहतरीन मौका आने वाला है। कंपनी के आईफोन 16 पर बेहद ही तगड़ा ऑफर आया है जिसमें 79 हजार रुपये में लॉन्च हुआ यह मोबाइल सिर्फ 48 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी इस फोन को लॉन्च प्राइस से तकरीबन 31,000 रुपये सस्ते में पाया जा सकता है। सबसे सस्ता iPhone 16 कहां और कैसे मिलेगा, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

आईफोन 16 को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सबसे सस्ते रेट में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल 79,900 रुपये की शुरूआती कीमत पर लाया गया था जो 128GB iPhone 16 का लॉन्च प्राइस था। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म​ फ्लिपकार्ट यह मोबाइल सिर्फ 51,999 रुपये के सेलिंग प्राइस के साथ लिस्ट कर दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी इस मोबाइल पर बैंक डिस्काउंट और कैशबैक भी देगी जिसके बाद आईफोन 16 48,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स को कंपनी की ओर से 3,600 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दिया जाएगा जिसके बाद आईफोन 16 का रेट घटकर 48,499 रुपये पड़ेगा। बताते चलें कि बीते दिनों iPhone 17 लॉन्च के बाद कंपनी ने आईफोन 16 पर 10 हजार का प्राइस कट किया था जिसके बाद इस मोबाइल की कीमत 69,900 रुपये हो गई है। फिलहाल एप्पल वेबसाइट सहित अमेजन, क्रोमा और विजयसेल्स इन सभी शॉपिंग साइट्स पर यह मोबाइल 69,900 रुपये में भी सेल के लिए उपलब्ध है।

फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल आने वाली 23 सितंबर से शुरू होगी। इसी सेल में आईफोन 16 सस्ते रेट पर बिकेगा। सेल में आईफोन को खरीदने या इसकी विस्तृत डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के अलावा भी Axis और ICICI बैंक ग्राहक iPhone 16 पर 10% का डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 16 अब एप्पल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 पर अपडेट हो चुका है। यह आईओएस नए वाले iPhone 17 में लगाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए आईफोन 16 में Apple A18 Bionic चिपसेट दिया गया है जो 3.89गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखत है। एप्पल का दावा है कि आईफोन 16 का सीपीयू इससे पहले वाले आईफोन 15 की तुलना में 40% फास्ट तथा 35% एफिशिएंट है।

iPhone 16 में 6.1-इंच की Dynamic Island वाली सुपर रेटिना एक्सडीआर स्क्रीन दी गई है। यह ओएलईडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 2000nits ब्राइटनेस, एचडीआर10 और डॉल्बी विज़न जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। वहीं फोन डिस्प्ले को स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए इसपर मजबूत Ceramic Shield glass की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है। याद दिला दें कि नए डिजाइन के साथ ही आईफोन 16 में नया कैमरा कंट्रोल बटन भी दिया गया है जो कई तरह के काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए आईफोन 16 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इनके बैक पैनल पर ट्रू टोन फ्लैश से लैस 48MP Fusion सेंसर दिया गया है। यह 26एमएम सेंसर है जो एफ/1.6 अपर्चर पर काम करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एफ/1.6 अपर्चर और 120° फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करने वाला 12 मेगापिक्सल 2एक्स टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी खींचने तथा वीडियो कॉलिंग करने के लिए iPhone 16 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

आईफोन 16 में 3,500mAh बैटरी मिलती है। एप्पल का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस आईफोन 16 बैटरी 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 80 घंटे का ऑडियो प्लेबैक दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 25W MagSafe wireless चार्जिंग तथा 15W Qi wireless चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

प्रोसेसिंग और फोटोग्राफी के मामले में आईफोन 16 यूजर्स को निराश नहीं करेगा। वहीं अगर आपको एप्पल फोन चलाना ही है तो डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ सिर्फ 48,499 रुपये में iPhone 16 मिलना वाकई में फायदे का सौदा है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 17,64,170 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं इस प्राइस रेंज में मौजूद सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोंस की बात करें तो 50 हजार से कम में 17,09,077 एनटूटू स्कोर के साथ OnePlus 13R परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 16 को टक्कर देता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here