realme C85 और realme C71 हुए महंगे! 6 हजार रुपये तक बढ़ गया सस्ते 5G फोन का प्राइस

Join Us icon

रियलमी फैंस पर प्राइस हाइक की तगड़ी मार पड़ी है। कंपनी ने पिछले साल नवंबर महीने 7000mAh बैटरी, IP69 Pro रेटिंग और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला realme C85 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। उस वक्त यह मोबाइल 15,499 की शुरुआती कीमत पर आया था लेकिन अब इसका रेट 20 हजार रुपये से भी उपर चला गया है। वहीं साथ ही सिर्फ 7,699 रुपये में लॉन्च हुए realme C71 4G का प्राइस भी 10 हजार रुपये से अधिक हो गया है।

realme C85 5G की बात पहले करें तो इसके 4GB RAM + 128GB Storage वाले बेस वेरिएंट को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसपर पूरे 5,500 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है। इस मोबाइल का रेट बढ़कर 20,999 रुपये हो गया है। इसी तरह 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट जो 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ था उसकी कीमत बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है। यानी पूरे 6,000 रुपये का प्राइस हाइक!

realme C85 5G

रियलमी सी85 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह 5जी फोन 7,000mAh Battery सपोर्ट करता है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 22 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। रियलमी का दावा है कि सिर्फ 1% बैटरी बचने पर भी यह फोन 9 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

realme C85 5G फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं स्मार्टफोन 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। यह 5जी फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसमें IP69 Pro रेटिंग भी मौजूद है।

realme C85 5G

realme C71 4G स्मार्टफोन 7,699 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई थी। इस वेरिएंट का रेट अब 10,999 रुपये हो गया है। इसी तरह इस सस्ते रियलमी मोबाइल को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 8,699 रुपये में लाया गया था लेकिन अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद इसका रेट 11,999 हो गया है।

realme C71 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 4जी स्मार्टफोन UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में एंडरॉयड आधारित realme UI मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,300mAh Battery दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज में 20 घंटे से भी ज्यादा का यूट्यूब स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 6W Reverse Charging टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

realme C71 4G

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी71 स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो PDAF autofocus तकनीक से लैस है। इसके साथ Omnivision OV13B सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। फोन कैमरा के साथ AI Eraser, AI Clear Face और Dual-view video जैसे काम के मोड भी मिल जाते हैं।

realme C71 स्मार्टफोन 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल ​वाली स्क्रीन IPS LCD पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 725निट्स ब्राइटनेस और 16.7मिलियन कलर्स सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर ArmorShell ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। इसके बैक पैनल पर Pulse Light लगी है जिसमें 9 रंग और 5 कस्टमाइजेबल ग्लो मोड यूज़ किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here