CMF Clip Pro ग्लोबल लॉन्च: ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन, 32.5 घंटे तक की बैटरी और LDAC सपोर्ट वाला नया TWS

Nothing के सब-ब्रांड CMF ने अपने पहले Clip Pro वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए है। यह कंपनी का पहला क्लिप ऑन ओपन ईयर TWS है। जिसे लंबे समय तक पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। CMF Clip Pro को फिलहाल चुनिंदा देशों में लॉन्च किया गया है। जबकि सितंबर से इसे अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह ईयरबड्स भारत में लॉन्च नहीं होंगे। आइए, आगे इनके बारे में पूरी डिटेल्स जानते हैं।
CMF Clip Pro का डिजाइन
CMF Clip Pro में open-ear clip-on डिजाइन दिया गया है। इसका एक हिस्सा कान के पीछे क्लिप होता है। जबकि दूसरा कान की नली के बाहर रहता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 3-Point Clip डिजाइन का उपयोग किया गया है, जो कान पर पड़ने वाले दबाव को बराबर बांटता है। जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी कोई दिक्कत नहीं होती है। कलर के मामले में ईयरबड्स को Dark Grey, Light Grey और Coral कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
CMF Clip Pro ईयरबड्स में tactile buttons दिए गए हैं, जबकि चार्जिंग केस में एक rotating dial मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं, कॉल मैनेज कर सकते हैं साथ ही स्मार्टफोन के साथ पेयरिंग भी कर सकते हैं।
CMF Clip Pro के फीचर्स
बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए CMF Clip Pro में 10.8mm डुअल मैगनेट dynamic driver दिया गया है। इसमें Ultra Bass Technology भी मौजूद है। जो लो-फ्रीक्वेंसी साउंड को बेहतर बना सकती है। ऑडियो क्वालिटी के लिए यह LDAC, AAC और SBC codecs को सपोर्ट करता है।
CMF Clip Pro ईयरबड्स में Sound Seal System फीचर दिया गया है। जिसे मिड और हाई फ्रिक्वेंसी को मैनेज कर ऑडियो लीकेज कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। कॉलिंग के लिए इसमें 4 HD माइक्रोफोन और VPU-powered Clear Voice Technology दी गई है। जो आसपास के शोर से यूजर की आवाज को अलग करने में मदद कर सकती है।
बैटरी की बात करें तो ईयरबड में 60mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 6.5 घंटे तक कॉलिंग प्रदान कर सकती है। वहीं, 475mAh बैटरी वाला चार्जिंग केस कुल मिलाकर 32.5 घंटे तक प्लेबैक और 25 घंटे तक टॉक टाइम दे सकता है।
CMF Clip Pro की कीमत और उपलब्धता
CMF Clip Pro को 15 अगस्त से यूके, अमेरिका और जापान में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 99 डॉलर (करीब 9,400 रुपये) रखी गई है। वहीं, 15 सितंबर से इसे यूरोप और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी सेल किया जाएगा।