कूलपैड कूल प्ले 6

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/cool-play-6-1.jpg

कूलपैड कूल प्ले 6 प्राइस इन इंडिया
कूलपैड कूल प्ले 6, 6जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी- 14,999 रुपये

चीनी कंपनी कूलपैड पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में काफी चर्चा में रहा है। कंपनी ने शुरू से ही कम कीमत में ज्यादा रैम वाले फोन लॉन्च किए हैं। सबसे कम कीमत का 2जीबी रैम वाला फोन, सबसे कम कीमत का 3जीबी रैम वाला फोन और अब सबसे कम कीमत का 6जीबी रैम वाला फोन पेश किया है। कुछ माह पहले ही कूलपैड कूल प्ले 6 को पेश किया गया है जो 6जीबी रैम से लैस है और कीमत में भी कम है। इसके अलावा भी फोन के कई खास फीचर्स से लैस किया गया है। भारतीय बाजार में कूलपैड कूल प्ले 6 का प्राइस 14,999 रुपये है और यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन
वहीं कूलपेड कूल प्ले 6 की बॉडी मैटल की बनी है और यह भी आपको अच्छा अहसास कराएगा। वहीं एक खास बात यह भी कही जा सकती है कि कंपनी ने इसे टैंपरेचर कंट्रोल तकनीक से लैस किया है जिससे कि यदि आप हाई ग्राफिक्स वाले गेम खेलते हैं तो भी यह फोन गर्म नहीं होगा।

डिसप्ले
कूलपैड कूल प्ले 6 में आपको 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिसप्ले दिया गया है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्स्ल फुल एचडी है। हालांकि कंपनी द्वारा स्क्रीन प्रोटेक्शन की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हार्डवेयर
कूलपैड कूल प्ले 6 को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.95गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गयाा है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें मैमोरी कार्ड स्लॉट नहीं है।

कैमरा
इस फोन में आपको 13-मेगापिक्सल+13-मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे मिलेंगे। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने सोनी सेंसर का उपयोग किया है। इसमें एक कैमरा कलर फोटो लेता है जबकि दूसरा ब्लैकएंड व्हाइट पिक्चर खींचता है। इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में बोके इफेक्ट और एचडीआर जैसे आॅप्शन मिलेंगे।

आॅपरेटिंग सिस्टम
वहीं कूलपैड कूल प्ले 6 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और कंपनी ने इसे जर्नि यूआई से लैस किया है जो साधारण एंडरॉयड से इसे थोड़ा अलग बनाते हैं।

कनेक्टिविटी
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है। इसके अलावा 4जी वाईफाई, यूएसबी ओटीजी और फिंगरप्रिंट सेंसर है मिलेंगे।

बैटरी
कूलपैड कूल प्ले 6 में आपको 4,060 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

कूलपैड कूल प्ले 6 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल कूलपैड कूल प्ले 6
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
प्रोसेसर  (2.0गीगाहट्र्ज +1.5गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स -ए53) ऑक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 510
मैमोरी
रैम 6जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी नहीं
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा 13-मेगापिक्सल+13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.0 (नुगट)
यूआई जर्नि यूआई
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 4,060 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 152 X 75.2 X 8,5एमएम
वज़न 175ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड