कूलपैड ने लॉन्च किया 13एमपी कैमरे वाला फोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

हाल ही में डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च करने के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने अपना नया स्मार्टफोन मोबाईल मार्केट में उतार दिया है। कूलपैड कॉन्जर नाम के साथ लॉन्च यह नया फोन फिलहाल अमेरिकी बाज़ार में ही सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 180 डॉलर रखी गई है जो भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 12,200 रुपये तक है।

फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कूलपैड का नया स्मार्टफोन कॉन्जर में 1280×720 पिक्सल रेज्यूलेशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो 6.0 पर आधारित कूलपैड यूआई 8.0 पर चलेगा है जो 1 गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6735सीपी चिपसेट पर कार्य करेगा।

coolpad-conjr-1 91Mobiles

फोन में 3जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनज स्टोरेज ही गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाई जा सकता है।

शाओमी मी मिक्स का व्हाईट वेरिएंट लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए कूलपैड कॉन्जर में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

coolpad-conjr-2 91Mobiles

मेटल बॉडी तथा फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन को खास बनाते है। कनेक्टिविटी के ​लिहाज से फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ तथा यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। पॉवर बैकअप के लिए फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के अनुसार 4जी नेटवर्क पर 30 घंटे तक का टॉकटाइम देने में सक्षम है। यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है।