
इंडिया में ऐसे कई इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर हैं जो लगभग सभी सर्किलों में ब्रॉडबैंड सर्विस दे रहे हैं। लेकिन, इन सर्विस प्रोवाइडर में सबसे ज्यादा BSNL अपने सस्ते प्लान के लिए जानी जाती है। कंपनी के पास ऐसे कई सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान हैं, जिनके दम पर कंपनी Reliance JioFiber के प्लान को भी चुनौती देती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान से भी दमदार एक दूसरी कंपनी के प्लान हैं जिससे BSNL को जबरदस्त टक्कर मिलती है। यह कंपनी Excitel है। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में Excitel के उन प्लान (Excitel Broadband Plans) के बारे में पूरी जानकारी देते, जिनके सामने BSNL भी फीका पड़ रहा है।
Excitel Broadband Plan
अगर बात करें एक्साइटल के ब्रॉडबैंड प्लान की तो कंपनी के पास 100Mbps, 200 Mbps और 300 Mbps तेज स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान्स मौजूद हैं। वहीं, Excitel Fiber First प्लान अनलिमिटेड डाटा के साथ आते हैं। इसके अलावा Excitel के साथ एक बात अच्छी है कि आपको फाइबर कनेक्शन के लिए कोई भी इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लगेगा। ONU डिवाइस के लिए 2000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट का अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
100 एमबीपीएस स्पीड वाला बेस प्लान की कीमत 699 रुपये प्रति माह है। इसके अलावा 200 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस प्लान की कीमत 799 रुपये और 899 रुपये प्रति माह है। वहीं, इन प्लान की खास बात है कि आप इन प्लान को जितने लंबे समय के लिए चुनेंगे यह उतने ही सस्ते आपको पड़ेंगे आज हम आपको इस कंपनी के 200 Mbps स्पीड वाले प्लान्स की जानकारी देंगे। कंपनी 200 Mbps स्पीड में यूजर्स को 1 महीने से लेकर 12 महीने वाले प्लान मिलते हैं।
इसमें 1 महीने के लिए आपको 799 रुपये की कीमत चुकाने होते हैं। वहीं, 3 महीने वाली सर्विस के लिए आपको मंथली 732 रुपये देने होंगे। अगर आप 4 महीने की सर्विस लेंगे, तो आपको प्रति महीना 572 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 6 महीने की सर्विस के लिए 545 रुपये प्रति महीना, 9 महीने वाले प्लान में 471 रुपये प्रति महीना और 12 महीने की सर्विस के लिए 449 रुपये महीना देना होगा।
BSNL 200 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान
वहीं, अगर एक्साइटल के 200 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की तुलना BSNL 200 Mbps स्पीड वाले प्लान से करें तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी इस स्पीड में दो ब्रॉडबैंड प्लान पेश करती है। कंपनी का एक प्लान ‘Fibre Premium’ और दूसरा प्लान ‘Fibre Premium Plus’ है। वहीं, अगर फाइबर प्रीमियम की बात करें, तो इसमें 999 रुपये प्रति महीना चार्ज लिया जाता है।

साथ ही इस प्लान में 3300GB डेटा मिलता है। डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2 Mbps रह जाती है। इसके अलावा, इस ब्रॉडबैंड प्लान में वॉइस कॉलिंग बेनेफिट व Disney+ Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन मिलता है। दूसरे प्लान का प्राइस 1,277 रुपये प्रति महीना है। इस प्लान में भी 3300GB डाटा मिलता है। डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 15 Mbps रह जाती है।
लेटेस्ट वीडियो
आपको बता दें, Excitel कंपनी के प्लान बिल्कुल अनलिमिटिड हैं और इन पर किसी प्रकार की डेली लिमिट नहीं लगती। इसका मतलब है कि ऊपर बताए गए प्लान को लेकर अनलिमिटिड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी 200 Mbps की स्पीड पर। वहीं, बीएसएनएल के प्लान में डाटा लिमिट खत्म होने पर डाटा की स्पीड कम हो जाती है।





















