[Exclusive] iQOO Neo 8 सीरीज के स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ होंगे लॉन्च

अपकमिंग iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro स्मार्टफोन मई महीने के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं।

Join Us icon
Highlights

  • iQOO Neo 8 और Pro जल्द होंगे लॉन्च
  • मिलेगा 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर के साथ करेंगे एंट्री

iQOO Neo 7 सीरीज के बाद चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी iQOO इन दिनों अपकमिंग iQOO Neo 8 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वीवो के सब-ब्रांड आइकू के अपकमिंग iQOO Neo 8 लाइनअप को लेकर कई जानकारी सामने आई है। अब 91 मोबाइल्स हिंदी को टिपस्टर पारस गुगलानी से कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन – iQOO Neo 8 और iQOO Neo 8 Pro को लॉन्च करने वाली है। ये फोंस इसी साल मई के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं।

iQOO Neo 8 सीरीज (लीक)

  • AMOLED डिस्प्ले पैनल
  • 80W/100W फास्ट चार्ज
  • मीडियाटेक 9000 सीरीज प्रोसेसर

iqoo-neo-8-1

आइकू के अपकमिंग फोन को लेकर पारस गुगलानी ने बताया कि iQOO Neo 8 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर V2301 A (चाइना) और iQOO Neo 8 Pro का मॉडल नंबर V2302A (चाइना) होगा। इसके साथ ही कंपनी के अपकमिंग फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक, 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही Neo 8 में 80W और Pro मॉडल में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ टिपस्टर का कहना है कि यह फोन मीडियाटेक के 9000 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च को लेकर टिपस्टर ने बताया कि अपकमिंग फोन मई महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

iQOO Neo 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

  • MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 16GB तक रैम

iQOO Neo 8 Pro को लेकर पहले भी लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। इस फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल और 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

आईकू का यह फोन MediaTek के Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो फोन में 16GB तक रैम और 256GB की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन Android 13 पर आधारित FuntouchOS 13 पर रन करेगा।

कैमरा स्पैक्स की बात करें तो iQOO Neo 8 Pro में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्राइमरी कैमरा सेंसर 1/1.5-इंच का हो सकता है। फिलहाल iQOO Neo 8 सीरीज को लेकर इतनी ही जानकारी उपलब्ध हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here