
Vivo ने सितंबर महीने में अपनी ‘वी सीरीज़’ के तहत Vivo V17 Pro स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला फोन था जिसके पॉपअप में डुअल कैमरा दिया गया था। वहीं लगभग एक महीने बाद कंपनी ने Vivo V17 Pro का छोटा वेरियंट Vivo V17 पेश किया। अभी इन फोंस की चर्चा चल ही रही थी कि 91मोबाइल्स को कंपनी के अगामी फोन के बारे में बड़ी खबर मिली है। कंपनी ने Vivo V19 और Vivo V19 Pro प्रो की तैयारी कर ली है और इन फोंस को 2020 के पहली तिमाही में ही लॉन्च किया जा सकता है। हमें यह जानकारी कहीं और से नहीं बल्कि कंपनी के ही एक अधिकारी से आई है जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर यह सूचना दी है।
उन्होंने हमें बताया कि Vivo अगले साल होने वाले IPL टी20 टूर्नामेंट से ठीक पहले इन फोंस को बाजार में पेश करने वाला है। यानि कि Vivo V19 और Vivo V19 Pro को फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरूआत में ही भारत में पेश किया जाएगा और आईपीएल टी20 क्रिकेट टू्र्नामेंट के दौरान बड़े तौर पर इनका प्रमोशन किया जाएगा। बता दें कि Vivo कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL का प्रमुख प्रायोजक है और अगला IPL मार्च की 23 तारीख से शुरू होने वाला है।
रही बात वीवो वी19 और वी19 प्रो के प्राइस और स्पेसिफिकेशन की तो इस बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन जैसा कि मालूम है कंपनी के वी सीरीज के फोन 20 से 30 हजार रुपये के बजट में होते हैं। इन्हें लेकर भी कुछ ऐसी ही आशा है।
Vivo V17 Pro
इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। Vivo V17 Pro की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस 9.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करेगा।
Vivo V17 Pro के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर मौजूद है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो यहां दोनों सेंसर पॉप-अप मेकनिज़म पर स्थित हैं। प्राइमरी सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। वही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Vivo V17 Pro में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4100एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा। Vivo V17 Pro को 8 जीबी रैम + 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ 27,990 रुपये की कीमत पर ग्लेशियर आइस और मीडनाईट ओशियन कलर में खरीदा जा सकता है।
Vivo V17
Vivo V17 की 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ ई3 सुपर एमोलेड पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस 9.2 पर लॉन्च हुआ है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 675 एआईई चिपसेट पर रन करता है। Vivo V17 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
Vivo V17 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसके बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo V17 में एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo V17 मीडनाईट ओशियन और ग्लेशियर आइस कलर में 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।






















