चालान के नाम पर फ्रॉड! बाइक और कार मालिकों को आ रहे हैं ये मैसेज, कहीं आप तो नहीं हुए शिकार

Join Us icon

एक बात तो मानने वाली है, सरकार कितनी ही जागरूकता फैला ले या फिर जनता कितनी ही समझदार हो जाए। साइबर ठग फ्रॉड करने के नए-नए तरीके खोज ही लाते हैं। ऑनलाइन स्कैमर्स अब ट्रैफिक चालान के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। मोटरसाइकिल या कार मालिकों को चालान का मैसेज भेजकर उनके बैंक अकाउंट्स में सेंध लगाई जा रही है। इन ठगों ने तो हमको भी लपेटने की कोशिश कर डाली! हम तो बच गए और आगे बताई गई डिटेल्स को पढ़कर आप स्वयं को और अपनों को भी Scam का शिकार होने से बचा सकते हैं।

हमे एक अनजान नंबर से SMS प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था कि, “आपके वाहन ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है।” इसी एसएमएस में एक लिंक भी दिया गया था जिसपर क्लिक करके मामले को सुलाझने और कानूनी जोखिम बचने की बात कही गई थी। मैसेज में शामिल लिंक के यूआरएल में prairvahsan लिखा हुआ था। यह पढ़ने में काफी हद तक असली सरकारी सेवा parivahan जैसा प्रतीत हो रहा था।

मैसेज पढ़ते ही कुछ सेकेंड्स के लिए तो हम भी गच्चा खा गए थे लेकिन जल्द ही समझ में आ गया कि कुछ तो लोचा है। URL को सही से पढ़ने की वजह से ही हम स्कैम का शिकार होने से बच गए। यह एसएमएस 9555600813 मोबाइल नंबर से भेजा गया था जिसमें +91 कंट्री कोड का इस्तेमाल किया गया था। जब हमने ट्रूकॉलर ऐप पर इस नंबर को सर्च किया तो यह प्रोफाइल नेम पंडित एक ब्रांड पाया।

हमने तो तुरंत इस नंबर को ब्लॉक कर दिया और ट्रूकॉलर ऐप पर भी इसे रिपोर्ट कर दिया। लेकिन हो सकता है कि बहुत से लोग मौके पर सजगता ना दिखा पाए और इस शातिर साइबर ठगों के जाल में फंस जाए। ऐसे में कुछ जरूरी आदतें आपको और आपके जानने वालों को Online Fraud और Scams से बचा सकती हैं। इसके लिए नीचे लिखे कुछ स्टेप्स अवश्य फॉलो करें:

  1. किसी भी अंजान नंबर से प्राप्त मैसेज का तुरंत विश्वास न करें, उसकी सत्यता को जरूर पहचानें।
  2. एसएसएम, व्हाट्सऐप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्राप्त अंजान लिंक को कभी भी ओपन ना करें।
  3. Online Challan या अन्य सरकारी सेवाओं को चेक करने के लिए हमेशा गवर्नमेंट की वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
  4. स्कैमर्स के नंबर पर कॉन्टैक्ट करने की कोशिश ना करें और बेवजह की बातचीत से बचें।
  5. साइबर ठगी में शामिल नंबर को अपने फोन से तुरंत ब्लॉक कर दें और हो सके तो उसकी रिपोर्ट भी जरूर करें।
  6. ऐसे मैसेज को आगे फारवर्ड ना करें और अपने मोबाइल से भी डिलीट कर दें।
  7. थोड़ा वक्त निकाल कर ऐसे साइबर ठगी से जुड़े मैसेज की सूचना साइबर सेल या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी दें।

साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि Traffic Challan के मैसेज देखकर अक्सर लोग थोड़ा घबरा जाते हैं। और इसी घबराहट से जल्दीबाजी में लिंक को ठीक से चेक किए बिना ही उसपर क्लिक कर देते हैं। ऐसे मैसेज में वाहन संख्या (vehicle number) सटीक लिखी जाती है और लोग इसे असली समझ लेते हैं। यही लापरवाही भारी पड़ जाती है और लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ जाता है। इन दिनों फ्रॉड स्कैम का यह तरीका तेजी से फैल रहा है और कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here