
टेक ब्रांड हुआवई ने आज अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कई नए डिवाइस टेक मंच पर पेश किए हैं। एक ओर जहां कंपनी ने Huawei Mate 80, Mate 80 Pro और 80 Pro Max स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए हैं। वहीं दूसरी ओर हुआवई का फोल्डेबल फोन Huawei Mate X7 भी मार्केट में उतार दिया गया है। यह मोबाइल सीधे-सीधे Samsung Galaxy Z Fold 7 को टक्कर देने की क्षमता रखता है। हुआवई मेट एक्स7 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
हुआवई मेट एक्स7 डुअल डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन है। इसमें 2416 × 2210 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8-इंच की flexible OLED स्क्रीन दी गई है। यह इंटरनल स्क्रीन है जो फोन को खोलने यानी अनफोल्ड करने के बाद सामने आएगी। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1440Hz PWM डिमिंग और 2500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोन फोल्ड करने के बाद यूजर्स को 2444 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.49-इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी। यह 3D quad-curved डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1440Hz PWM डिमिंग के साथप 3000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। बताते चलें कि फोन फोन की थिकनेस 9.5mm है लेकिन जब इसे अनफोल्ड किया जाता है तो मोटाई सिर्फ 4.5mm की रह जाती है।
Huawei Mate X7 फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो HarmonyOS 6.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में हुआवई का ही Kirin 9030 Pro प्रोसेसर दिया गया है। यह 9-कोर सीपीयू है जो 1.72GHz से लेकर 2.75GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में यह फोल्ड फोन 12GB पर लॉन्च हुआ है जो 256GB और 512GB storage पर बिकेगा।
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन Red Maple Imaging system वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.49 से लेकर एफ/4.0 तक की वेरिएबल अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआईएस सेंसर दिया गया है। जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 40 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस और 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस भी मिलता है।
Huawei Mate X7 का कैमरा 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम से लेकर 100x डिजिटल ज़ूम पर फोटो खींच सकता है। सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए हुआवई मेट एक्स7 के इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों डिस्प्ले पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। मेन स्क्रीन पर यह एफ/2.2 अपर्चर वाला है और सेकेंडरी डिस्प्ले पर एफ/2.4 अपर्चर वाला है।
पावर बैकअप के हुआवई मेट एक्स7 स्मार्टफोन 5525mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। बताते चलें कि इस फोल्डेबल फोन में Bluetooth 6.0 LE, NFC और USB 3.1 Type-C (GEN1) जैसे विकप्ल भी मौजूद है। यह मोबाइल IP58 + IP59 रेटिंग के साथ लाया गया है।
Huawei Mate X7 फोल्डेबल फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 12,999 युआन में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 1,63,300 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल का 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट 13,999 युआन में लॉन्च हुआ है। यह प्राइस भारतीय करंसी के मुताबिक 1,75,800 रुपये के करीब है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 की बात करें तो यह फोल्डेबल फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,74,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज का लॉन्च प्राइस 1,86,999 रुपये है। वहीं 16GB RAM + 1TB Storage के साथ गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 7 को 2,10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस फोन की फुल डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।
















